{"_id":"59f8d2ed4f1c1b97678b8624","slug":"dhumal-will-have-extensive-experience-he-will-become-the-chief-minister-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल के पास व्यापक अनुभव, फिर शानदार मुख्यमंत्री बनेंगे : मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
धूमल के पास व्यापक अनुभव, फिर शानदार मुख्यमंत्री बनेंगे : मोदी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि प्रेम कुमार धूमल के पास व्यापक प्रशासनिक अनुभव है और एक बार फिर वह ‘शानदार मुख्यमंत्री’ बनेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में एक रैली में धूमल को हिमाचल प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
धूमल को राज्य में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के तत्काल बाद मोदी ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहती है और राज्य में रिकार्ड विकास करना चाहती है।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘ धूमलजी हमारे वरिष्ठ नेता हैं और उनके पास हिमाचल प्रदेश में व्यापक प्रशासनिक अनुभव है। वे एक बार फिर हिमाचल में शानदार मुख्यमंत्री बनेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा विकास की राजनीति करती है। हम हिमाचल प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते हैं और प्रदेश में रिकार्ड विकास करना चाहते हैं।’
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया।
73 वर्षीय धूमल दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अमित शाह ने यह घोषणा हिमाचल प्रदेश में एक सार्वजनिक रैली में की, जहां 9 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में पार्टी की पसंद के बारे में इस शीर्ष पद के लिए जारी अटकलों पर विराम लग गया है।