फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation: On Nov 7, it was Govt which ‘advised’ RBI to ‘consider’ note ban

मोदी सरकार ने 7 नवंबर को RBI से मांगा नोटबंदी पर सुझाव, 8 को कर दिया ऐलान

Tue, 10 Jan 2017 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
 Demonetisation: On Nov 7, it was Govt which ‘advised’ RBI to ‘consider’ note ban
केंद्र सरकार अभी तक यह कहती आ रही थी कि उसने नोटबंदी का फैसला आरबीआई के सुझाव पर लिया है। लेकिन सरकार के दावे के उलट आरबीआई ने बीतें माह संसदीय समिति को सौपें गए अपने रिपोर्ट में बताया कि नोटबंदी का सुझाव सरकार की तरफ से आया था, और आरबीआई ने सरकार के कहने पर ही 500 और 1000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला किया। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक वित्त विभाग से जुड़ी संसदीय समिति को लिखे अपने 7 पन्नों के जवाब में आरबीआई ने बताया, 'सरकार ने 7 नवंबर को आरबीआई को 500 और 1000 रुपये के नोटों की कानूनी मान्यता समाप्त करने का सुझाव दिया। सरकार ने बताया कि इससे जाली नोट, काला धन और आतंकवाद की फंडिग की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।' आरबीआई ने 22 दिसंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्‍पा मोइली की अध्यक्षता वाली इस संसदीय समिति के सामने अपना जवाब सौंपा था।
विज्ञापन


आरबीआई ने अपने जवाब में बताया कि सरकार ने कहा, 'नकदी की कालेधन में अहम भूमिका होती है। कालेधन के खात्मे से भारतीय अर्थव्यवस्था मजूबत होगी और भारत के विकास पर इसका सकरात्मक असर पड़ेगा। बीतें पांच सालों से 500 और 1000 के नोटों का चलन तेजी से बढ़ा हैं जिससे जाली नोटों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

8 नवंबर को आऱबीआई की बैठक में क्या हुआ?

 Demonetisation: On Nov 7, it was Govt which ‘advised’ RBI to ‘consider’ note ban
सरकार ने आरबीआई से कहा 'ऐसी बहुत सी रिपोर्ट आ रही है जिसमें यह बताया जा रहा है कि आतंकवाद और नशीले पदार्थों की फंडिग के लिए जाली नोटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये जाली नोट पड़ोसी देशों से भारत मे आ रहें हैं। ये जाली नोट भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है। इसलिए सरकार इन 500 और 1000 के नोटों को बंद करने की सिफारिश करती है। भारत सरकार इस मामले में आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड को जल्द अमल करने का सुझाव देती है।'

7 नवंबर को सरकार द्वारा आरबीआई को लिखे पत्र के बाद अगले दिन 8 नवंबर को केंद्रीय बोर्ड की बैठक हुई जिसमें सरकार के इस सुझाव पर काफी देर विचार हुआ और अंत में आरबीआई ने 500 और 1000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया। इसी दिन शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में नोटबंदी के फैसले का ऐलान कर दिया। 

बता दें कि इससे पहले राज्‍य सभा में नोटबंदी पर बहस के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि नोटबंदी का फैसला आरबीआई के बोर्ड ने लिया था। और आरबीआई ने सरकार को नोटबंदी का सुझाव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed