फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dana Manjhi claims he didn't ask for helpfrom anybody

पत्नी को कंधे पर 10 किमी तक ले जाने वाले मांझी ने किया नया खुलासा 

Sat, 27 Aug 2016 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
Dana Manjhi claims he didn't ask for helpfrom anybody
दाना मांझी

ओडिशा के कालाहांडी में एक आदिवासी के सरकारी अस्पताल में पत्नी की मृत्यु के बाद शव ले जाने के लिए वाहन न मिलने के मामले में सिस्टम की खूब आलोचना हुई थ्‍ाी।

विज्ञापन


जांच के आदेश दिए गए, विरोध-प्रदर्शन किए गए। लेकिन अब खुद दाना मांझी ने सामने आकर कहा है कि उसने किसी से मदद नहीं मांगी थी। 

उसने कहा कि उसकी हालत उस वक्त बहुत दयनीय थी और उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। मांझी ने बताया कि उसने खुद किसी से मदद नहीं मांगी थी। 

विज्ञापन

पत्नी को चुपचाप लेकर अस्पताल से निकल गया था मांझी

Dana Manjhi claims he didn't ask for helpfrom anybody
दाना मांझी

साथ ही उसने अस्पताल प्रशासन में से किसी को भी सूचित नहीं किया था और अपनी पत्नी की लाश लेकर वह चुपचाप निकल पड़ा था। यहां तक कि उसने गांव तक पत्नी के शव को ले जाने के लिए भी किसी ग्रामीण से भी मदद नहीं मांगी थी।

मांझी ने कहा, डॉक्टर ने मेरी पत्नी का तीन बार इलाज किया था और वह अंतिम बार रात के 10 बजे विजिट करने आए थे। मेरी पत्नी की मौत सुबह 2 बजे हुई। जब मुझे पता चला कि अब वह जीवित नहीं बची है तो मैं बिना किसी को कुछ बताए शव को ले जाने लगा।

उस वक्त फीमेल वार्ड में कोई अटेंडेंट मौजूद नहीं था इसलिए मैंने खुद ही शव को घर तक कंधे पर ले जाने का फैसला किया। दरअसल इससे पूर्व मीडिया ‌में वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर ओडिशा सरकार और अस्पताल प्रशासन की काफी थू-थू हुई थी।

यह मामला तब सामने आया था जब राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कुछ दिन पहले ही गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल से शवों को घरों तक पहुंचाने के लिए मुफ्त की सरकारी सेवा 'महापरायण' की शुरुआत की थी। इससे भी लोगों में सरकार के रवैये को लेकर रोष था। हालांकि मांझी ने दिए अपने नए बयान से सारे मामले को पलट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed