फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   controversy raised over Two variants 500 rupees note

अब 500 रुपए के नोट पर कंफ्यूजन, रंग-साइज में अंतर का दावा

Fri, 25 Nov 2016 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
controversy raised over Two variants 500 rupees note
500 के नए नोट
8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के ऐलान के बाद से परेशान लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। अब 500 रुपए के नए नोट पर विवाद शुरू हो गया है। कई लोगों का मानना है कि 500 के नए नोट दो तरह के दिख रहे हैं। इससे असली और नकली नोट की पहचान करने में  लोगों में संशय  बना हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाले एक शख्स के हवाले से अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि एक नोट में गांधी जी की परछाई ज्यादा गहरी दिखाई दी। उनका दावा है कि इसके सीरियल नंबर और अशोक स्तंभ के चिन्ह के साइज में भी अंतर दिखा। 
विज्ञापन


गुरुग्राम के रहने वाले एक शख्स के हवाले से रिपोर्ट में लिखा है कि 500 के दोनों नोट में किनारों का साइज भी अलग-अलग है। मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि उन्हें मिले 500 रुपए के दो नोटों के रंग अलग-अलग थे। इसमें एक हल्के रंग का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट प्रिंटिंग में गलती से ऐसा हो सकता है

controversy raised over Two variants 500 rupees note
नोटबंदी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रवक्ता के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है, ' नोट प्रिंटिंग में गलती से ऐसा हो सकता है। इस समय काम का काफी दबाव है। लोग बिना डरे इन नोटों को लो सकते हैं या आरबीआई को वापस कर सकते हैं।'

500 रुपए के नए नोटों की गड़बड़ी में विशेषज्ञों का मानना है कि नकली नोट चलाने वाले ऐसी उलझन का फायदा उठा सकते हैं। लोग नए फीचर को तुरंत नहीं समझ पाएंगे, ऐसे में नकली नोट भी रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed