फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Vice President Rahul Gandhi has attacked the Modi government on farmers issues

राहुल का मोदी पर तंज, कहा- PM के वादे झूठे और खोखले 

Sat, 12 Aug 2017 09:15 PM IST
एजेंसी/ भाषा
एजेंसी/ भाषा Updated Sat, 12 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
Congress Vice President Rahul Gandhi has attacked the Modi government on farmers issues
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों और बेरोजगारी के मुद्दों पर शनिवार को मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि यह ‘खोखले और झूठे वादे’ कर रही है। राहुल ने कहा, ‘‘हम बड़े वादे नहीं करते, इसके बजाय हम काम करेंगे और दिखाएंगे। जब मोदी जी की सरकार आई थी, तब किसानों को पूरी मदद करने का वादा किया गया था लेकिन देश भर में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक और पंजाब में कांग्रेस की सरकारें किसानों के साथ खड़ी रही हैं।

विज्ञापन



कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘जहां कहीं कांग्रेस पार्टी की सरकार है, आप उन्हें किसानों के साथ खड़े देखेंगे क्योंकि हम मानते हैं कि किसान भारत को मजबूत बनाते हैं। यदि किसान मजबूत होंगे तो भारत मजबूत होगा, यदि वे कमजोर हैं तो भारत कमजोर होगा।’’ उन्होंने यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समानता समावेश कार्यक्रम में यह कहा। पिछड़े हैदराबाद - कर्नाटक क्षेत्र को संप्रग शासन के दौरान संविधान के अनुच्छेद 371 (जे) में संशोधन के जरिए विशेष दर्जा मुहैया करने में उनकी भूमिका को लेकर उन्हें सम्मानित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


अनुच्छेद 371 (जे) के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के साथ इसके लिए लड़ाई लड़ी है।राहुल ने दावा किया कि गृहमंत्री के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी अनुच्छेद 371 (जे) के खिलाफ थे। लेकिन जब कांग्रेस 2004 में सत्ता में आई तब विशेष दर्जा दिया गया जिससे लोगों को काफी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार पर झूठे और खोखले वादे करने का उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘किसान जानते हैं कि सिर्फ कांग्रेस ही उनकी मदद कर सकती है और भारत में युवाओं को समझना होगा कि नरेन्द्र मोदी सरकार उन्हें रोजगार मुहैया नहीं कर सकती। यह अब साबित हो गया है कि युवा इस बात को महसूस कर रहे हैं।’

नोटबंदी पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए राहुल ने कहा, ‘‘पिछले साल आठ नवंबर को ऐसा क्या हुआ कि नरेन्द्र मोदी को एक विचार सूझा, वह टीवी पर आए और कहा भाइयों, बहनों आपकी जेब में जो नोट है उसे मैं प्रतिबंधित कर रहा हूं ....।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- सल्तनत चली गई, कांग्रेसी अब भी खुद को सुल्तान समझ रहे

समूचा भारत, सीमांत किसान, श्रमिक और महिलाएं प्रभावित हुईं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा , ‘‘आठ नवंबर को नरेन्द्र मोदी ने समूचे भारत को कुल्हाड़ी मारी...लोग आज भी उसका असर झेल रहे हैं।’’ राहुल ने अगले साल की शुरूआत में कर्नाटक में होने वाला विधानसभा चुनाव पार्टी के लेागों से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल करने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमे गरीबों, कमजोर तबके, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए काम करना चाहिए। हमने पिछले पांच साल में जो काम किया है, अगले पांच साल में उससे अधिक काम करेंगे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed