फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to launch 40 star campaigners in Himachal elections

हिमाचल के रण में उतरेंगे कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक

Tue, 24 Oct 2017 12:17 AM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
 Congress to launch 40 star campaigners in Himachal elections
कांग्रेस - फोटो : FILE PHOTO
हिमाचल विधानसभा चुनाव में सफलता पाने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारेगी। पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, हिमाचल के निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा तथा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रमुखता से शामिल हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव प्रचार में नवजोत सिंह सिद्धू, सुखविंदर सिंह सिद्धू, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत अन्य को भी उतारने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मुश्किल है सोनिया का जाना
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का चुनाव प्रचार में उतरना मुश्किल है। कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। चिकित्सकों ने भी उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हु्ड्डा पार्टी के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। 


पार्टी हिमाचल का चुनाव वीरभद्र सिंह सिंह के चेहरे पर लड़ रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही साफ कर चुके हैं कि चुनाव में सफलता मिलने के बाद वीरभद्र ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed