{"_id":"5a22625e4f1c1baf678bf546","slug":"congress-started-its-process-to-election-party-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने अपने नये अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी के आंतरिक चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने 1 दिसंबर को बाकायदा इसकी शुरूआत करते हुए अधिसूचना जारी की और प्रदेश ईकाई समेत अन्य को 70 नामांकन फार्म भेज दिया है। कांग्रेस पार्टी के इस चुनाव प्रक्रिया पर न केवल देश भर के पार्टी के नेताओं बल्कि भाजपा समेत अन्य दलों की भी निगाह है।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष पद पर चुने जाएंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि हर कांग्रेस का नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष देखना चाहता है।
पढ़ें: राहुल ने PM से पूछा दूसरा सवाल- हर गुजराती पर 37 हजार का कर्ज क्यों?
विज्ञापन
हरीश रावत ने कहा कि हम बहुत पहले से उनसे यह जिम्मेदारी संभालने का आग्रह कर रहे थे। रावत का कहना है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से न केवल पार्टी में बल्कि नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह में भारी वृद्धि होगी।
चार को राहुल करेंगे नामांकन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए चार दिसंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। समझा जा रहा है कि राहुल गांधी करीब 11.30 बजे अपना पर्चा भरेंगे। सूत्र बताते हैं कि राहुल का प्रस्तावक बनने के लिए वरिष्ठ नेताओं में भी होड़ मची है। फिलहाल वह सोमवार चार दिसंबर को विधिवत पूर्जा अर्चना के बाद अपना पर्चा भरने के लिए कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड आएंगे। पांच दिसंबर को पर्चा वापस लेने का आखिरी दिन है और माना जा रहा है कि इसी दिन राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनना करीब-करीब सुनिश्चित हो जाएगा।
चार दिसंबर को तीन बजे तक नामांकन
पार्टी के चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एक दिसंबर को सुबह से चार दिसंबर को तीन बजे सायं तक किया जा सकेगा। पांच दिसंबर को तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच करके प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद 11 दिसंबर को सायं तीन बजे तक प्रत्याशियों को अपना नामांकन वापस लेने का समय दिया जाएगा। 11 दिसंबर को ही चार बजे सायं चुनाव लडऩे के योग्य प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो 16 दिसंबर को मतदान और 19 दिसंबर को मतगणना तथा नतीजे की घोषणा होगी।