{"_id":"596f23e44f1c1b90478b498e","slug":"congress-plan-leak-to-stop-work-in-parliament-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का संसद ठप्प करने का प्लान लीक, 32 पन्नों में लिखी थी पूरी साजिश ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का संसद ठप्प करने का प्लान लीक, 32 पन्नों में लिखी थी पूरी साजिश
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Jul 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। ऐसे में विपक्ष का सरकार को घेरने का प्लान ठप्प हो गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने संसद को ठप्प करने के लिए 32 पेज का पुलिंदा तैयार किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्लान में गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी, भीड़ हिंसा और भारत-चीन तनातनी समेत 18 मुद्दे शामिल किए गए थे। कांग्रेस ने पर्चे अपने सांसदों को दिये थे। जिस पर केंद्र सरकार को घेरकर संसद ठप्प करने का प्लान था।
विज्ञापन
इन पन्नों में केंद्र सरकार को घेरने की रणनीतियां थीं। उसके लिए अटैकिंग पॉइंट नाम से हैडिंग दी गयी थी। कांग्रेस 18 मुद्दों पर पर संसद का सत्र ठप्प करने की रणनीति पहले ही बना चुकी थी।
विज्ञापन
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मीडिया के जरिए कांग्रेस के 32 पन्ने का ये डोजियर मिला है। उन्होंने कहा कि ये देश को आगे ले जा रही मोदी सरकार की रणनीति को पीछे धकेलने की कोशिश है।