फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress MPs threw papers on Loksabha speaker Sumitra Mahajan during monsoon session

कांग्रेस के 6 सांसद पांच दिन के लिए सस्पेंड, स्पीकर बोलीं- पार्टी देखकर नहीं की कार्रवाई

Mon, 24 Jul 2017 06:06 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 24 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
congress MPs threw papers on Loksabha speaker Sumitra Mahajan during monsoon session

लोकसभा में कांग्रेस के सांसदों ने स्पीकर सुमीत्रा महाजन पर कागज फेंके हैं।  टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पीकर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सांसदों का ये बर्ताव पूरा देश देख रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे देखना चाहती हैं कि सांसद अनुशासनहीनता की किस हद तक जा सकते हैं?

विज्ञापन


लोकसभा स्पीकर ने सांसदों के इस बर्ताव पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जी गोगोई, के. सुरेश, अधिरंजन चौधरी, रंजीत रंजन, सुष्मिता देव और एम के राघवन को पांच दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस वजह से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 39 लापता भारतीयों पर सदन में सरकार का पक्ष नहीं रखेंगी।
विज्ञापन


स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि जो कुछ हुआ, उसका मुझे दुख है। प्रश्नकाल में हंगामा नहीं होना चाहिए। लेकिन वेल में जाकर हंगामा करना भी ठीक नहीं है लेकिन चार बार स्पीकर पर पेपर फाड़कर फेंकना बहुत ही बुरा है। उन्होंने टेबल से फाइल्स उठा लीं। वहां आधिकारिक दस्तावेज होते हैं। ऐसा करना अपराध है। साथ ही उन्होंने कहा कि सांसदों की पार्टी देखकर फैसला नहीं लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं इसका समर्थन नहीं करता लेकिन ऐसी सज़ा भी ठीक नहीं है, कल इसके विरोध में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करेंगे।
 
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार भी सांसदों के इस बर्ताव पर खासे नाराज दिखे और उन्होंने सांसदों पर कार्रवाई की मांग भी की। बताया जा रहा  है कि संसद में लापता 39 भारतीयों का मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार की दलीलों को झूठा करार दे रहा है और इसका लगातार विरोध कर रहा है।


इस दौरान लोकसभा में कांग्रेस ने भीड़ के हाथों गोरक्षा के नाम पर की जाने वालीं हत्याओं पर नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि इस पर कांग्रेस लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दे सकती है। साथ ही इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के गंभीर मुद्दे पर भी विपक्ष को घेर सकती है।

वहीं लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से हवाई सफर का विशेषाधिकार लिए जाने पर आरजेडी भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देने वाली है। दरअसल, इस विशेषाधिकार के मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू और राबड़ी देवी बिना किसी अतिरिक्त जांच के सीधे हवाई पट्टी पर पहुंच जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed