फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader shashi tharoor attack on britain

शशि थरूर ने ब्रिटेन को धोया, लूट से खड़ा किया औद्योगिक साम्राज्य

Mon, 06 Mar 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 06 Mar 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
congress leader shashi tharoor attack on britain

देश के पूर्व के केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर ने ब्रिटेन पर जमकर निशाना साधा। थरूर ने ब्रिटिश टीवी चैनल 4 से बातचीत में कहा कि ब्रिटेन को इतिहास भूलने की बीमारी है। चैनल से बातचीत का यह वीडियो थरूर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

विज्ञापन


दरअसल शशि थरूर की नई किताब 'इनग्लोरियस एम्पायर' पर बातचीत के दौरान उन्होंने टीवी चैनल 4 से कहा कि 'जब बात ब्रिटिश साम्राज्यवाद की छिड़ती है तो ब्रिटेन को भूलने की बीमारी हो जाती है।
विज्ञापन


वह भूल जाता है कि आखिर ब्रिटिश साम्राज्य खड़ा कैसे हुआ। ब्रिटेन के स्कूलों में उपनिवेशवाद से जुड़ा इतिहास नहीं पढ़ाया जाता है। यहां के बच्चों को अंदाजा ही नहीं है कि ब्रिटेन ने विश्व के अन्य इलाकों में किस तरह के अत्याचार किए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा इंटरव्यू अंतिम स्लाइड में देखें

'लूट-खसोट से खड़ा हुआ ब्रिटिश साम्राज्य'

congress leader shashi tharoor attack on britain

कांग्रेस नेता थरूर ने बच्चों को यह बात कहीं पढ़ाई नहीं जाती कि ब्रिटेन ने औद्योगिक क्रांति को अंग्रेज साम्राज्य द्वारा की गई लूट खसोट से खड़ा किया है। थरूर ने यह भी कहा कि यहां के छात्र शायद ही जानते होंगे 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने दुनिया के सबसे अमीर देश भारत आए और 200 साल तक लूटमार करने के बाद उसे गरीबी के गर्त में धकेल कर चले गए।

टीवी चैनल ने जब थरूर से पूछा कि क्या उनकी इन बातों से भारत और ब्रिटेन के आपसी संबधों पर असर पड़ना चाहिए, जवाब में थरूर ने कहा कि उनकी यह बातें दो बराबर देशों के मौजूदा रिश्तों के बारे में नहीं हैं।

लेकिन उन्होंने साफ किया कि इतिहास को जानना बहुत जरूरी है क्योंकि 'अगर आपको नहीं पता कि आप कहां से आए हैं तो आप कैसे इस बात को समझ और कद्र कर पाएंगे कि आप किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।'

भारतीयों पर भी थरूर ने साधा निशाना

congress leader shashi tharoor attack on britain

शश‌ि थरूर ने भारतीयों पर भी निशाना साधा और कहा कि 'ब्रिटेन को तो भूलने की बीमारी है। लेकिन भारतीय भी पीछे नहीं हैं। भारतीय भूलने और माफ करने में बहुत
अच्छे हैं। भूलना ब्रिटिश साम्राज्य को। उन्हें माफ कर लीजिए लेकिन भूलने मत दीजिए।'

मालूम हो कि शशि थरूर पहले भी ब्रिटेन पर अपने बयानों से चर्चा में रह चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी ब्रिटेन को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं।
उन्होंने अपने एक बयान में भारत में आर्थिक बर्बादी के लिए ब्रिटेन को  जिम्मेदार ठहराया था।

थरूर ने कहा था कि ब्रिटेन पर भारत का 'नैतिक कर्ज' है जो ब्रिटेन को चुकाना है। उस दौरान उनका यह वी‌डियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed