{"_id":"5a1d08694f1c1bf4688bdfec","slug":"congress-leader-p-chidambaram-attacks-pm-modi-says-he-not-talks-about-joblessness-price-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम ने पूछा, क्या मोदी भूल गए कि वह पीएम हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चिदंबरम ने पूछा, क्या मोदी भूल गए कि वह पीएम हैं
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 28 Nov 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
P chidambaram
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव ‘मिस्टर मोदी, एक व्यक्ति’ के बारे में नहीं हो रहे। यह ‘अच्छे दिन’ के वादे के बारे में हो रहे हैं जो 42 महीनों के भाजपा शासन के बाद भी नहीं आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BJP नेता हेमंत बिस्व सरमा का विवादित बयान- चिदंबरम को बताया राहुल के कुत्ते की पसंद
विज्ञापन
एक के बाद एक किए ट्वीट्स में पूर्व वित्त मंत्री ने सवाल पूछा कि क्या मोदी यह भूल गए हैं कि वे देश के प्रधानमंत्री भी हैं। मोदी का चुनाव प्रचार खुद उनके व उनके अतीत और गुजरात एवं गुजरातियों की कथित उपेक्षा के बारे में हैं। प्रधानमंत्री बेरोजगारी, निवेश में कमी, लघु एवं मध्यम उपक्रमों के नष्ट होने, स्थिर निर्यात और मूल्यवृद्धि जैसे मसलों पर बात नहीं करते। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास मौजूदा ‘कड़वी हकीकत’ का कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा, गांधीजी ने आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए कांग्रेस को चुना था। प्रधानमंत्री और भाजपा व्याकुलता में वल्लभ भाई पटेल को मिशाल के तौर पर पेश कर सकते हैं लेकिन सरदार पटेल ने भाजपा के मूल संगठन आरएसएस और उसकी विभाजनकारी विचारधारा को खारिज कर दिया था।