फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress accused sushma Swaraj of lying nation on Indians missing in Iraq

कांग्रेस ने सुषमा को बताया झूठा, कहा- इराक में लापता 39 भारतीयों पर देश को गुमराह किया

Sat, 22 Jul 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 22 Jul 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
congress accused sushma Swaraj of lying nation on Indians missing in Iraq
इराक में लापता हुए  39 भारतीयों के मामले पर कांग्रेस आज संसद में सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यसभा में इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के मुद्दे को उठाया। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार देर रात ट्वीट कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर निशाना साधा था। उन्होंने विदेश मंत्री पर देश से झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज का झूठ सामने आ चुका है। उन्होंने इराक की जिस जेल में भारतीयों के होने की बात कही थी, उसे आईएसआईएस के आतंकियों ने बरबाद कर दिया है। साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री पर देश के झूठ बोलने और 39 भारतीय के परिवार के भावनाओं से खिलवाड़ करने की बात कही है। बाजवा ने किया कि इराक में बंधक बनाए गए 39 भारतीयों की अब कोई खबर नहीं मिल रही है। वह अब उस जगह भी मौजूद नहीं हैं जहां उनके कैद होने का दावा किया जा रहा था।

गौरलतब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक में लापता हुए 39 भारतीयों को बदुश जेल में होने की संभावना जताई थी, यह मोसुल के उत्तरपश्चिमी हिस्से में स्थित एक गांव है। विदेश मंत्री ने बताया था  कि लापता हुए भारतीय आईएसआईएस के आतंकियों ने 2014 में किडनैप किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed