{"_id":"595ad4314f1c1b5d698b4617","slug":"confession-of-syed-salahuddin-is-remaks-proof-to-terrorise-the-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बोला- सलाहुद्दीन के कबूलनामे ने खोली पाक की पोल, साबित किया आतंकी कनेक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत बोला- सलाहुद्दीन के कबूलनामे ने खोली पाक की पोल, साबित किया आतंकी कनेक्शन
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Jul 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
सैयद सलाहुद्दीन (फाइल फोटो)
हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन के एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर प्रसारित इंटरव्यू को लेकर भारत ने पाक पर जोरदार हमला बोला है। भारत ने सोमवार को कहा कि पाक से मदद मिलने का हिजबुल चीफ का कबूलनामा इस्लामाबाद की सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने की नीति का सबूत है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि यह कबूलनामा पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवाद को परोक्ष रूप से इस्तेमाल करने में पाकिस्तानी ढांचे की सहभागिता की नीति की पुष्टि करता है। बागले ने कहा कि भारत में कहीं भी और किसी भी समय हमले का हिजबुल चीफ का दावा इस बात का साक्ष्य है कि सीमा पार आतंकवाद को पाक का लगातार समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पाक को इस नीति को छोड़ देना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों के तहत अपने दायित्वों को पूरा करना चाहिए। उसे अपने कब्जे वाले क्षेत्र से सभी तरह की आतंकी गतिविधियां तुरंत बंद कर देनी चाहिए।