{"_id":"5940ab30866419825d8b4849","slug":"chirang-encounter-crpf-ig-rajneesh-rai-fake-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के एनकाउंटर को फर्जी बताने वाले सीआरपीएफ के आईजी का ट्रांसफर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना के एनकाउंटर को फर्जी बताने वाले सीआरपीएफ के आईजी का ट्रांसफर
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
सेना के एनकाउंटर को फर्जी बताने वाले सीआरपीएफ के आईजी का ट्रांसफर
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के चिरांग में हुए एनकाउंटर को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। 1992 बैच के आईपीएस अफसर रजनीश राय का ट्रांसफर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राय ने एक रिपोर्ट भेजी थी जिसमें उन्होंने सीआरपीएफ, असम पुलिस औऱ सेना पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था। इस मामले में राय को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में मौजूद काउंटर इंसर्जेंसी एंड एंटी टेरेरिज्म स्कूल ऑफ सीआरपीएफ में जांच को आगे बढ़ाने को कहा है। राय की जगह ये जिम्मेदारी प्रकाश डी को एक परिचय कार्यक्रम के दौरान सौंपी जाएगी।
चिरांग एनकाउंटर को फर्जी बताने वाले आईजी रजनीश राय को तबादला कर दिया गया है। सीआरपीएफ ने आईपीएस प्रकाश डी को ये जिम्मेदारी सौंपने के लिए संदेश भेजा है। प्रकाश गुवाहटी में डीआइजी के पद पर तैनात है। प्रकाश के गुवाहटी पहुंचने पर ही राय को ट्रांसफर ऑर्डर दे दिए गये। इसके बाद राय को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में मौजूद सीआइएटी को ज्वाइन करने के लिए कहा गया है।
असम के चिरांग जिले में 30 मार्च को एक एनकाउंटर में दो बोडो उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. रिपोर्ट में राय ने लिखा है कि बोडो उग्रवादियों को एनकाउंटर में नहीं मारा गया, बल्कि पहले पकड़ा गया और फिर मारा. यानी मानवाधिकार नियमों का उल्लंघन हुआ है।