फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CHINA TO REDUCED ARMY FORCES

चीन ने की घोषणा, थलसेना में तीन लाख सैनिकों की होगी कटौती

Sun, 12 Mar 2017 03:29 PM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Sun, 12 Mar 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
CHINA TO REDUCED ARMY FORCES

रिजर्व बलों का पुनर्गठन कर उन्हें सूचना युद्ध के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से चीन 23 लाख सैनिकों वाली अपनी थलसेना में सैनिकों की संख्या घटाएगा जबकि अन्य सेवाओं में उनकी संख्या बढ़ाएगा। चीन की योजना तीन लाख सैनिकों की कटौती करने की है।

विज्ञापन


चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के नेशनल डिफेंस मोबिलाइजेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख शेंग बिन ने कहा कि चीन दुनिया की सबसे बड़ी सेना में सैनिकों की संख्या में कटौती करेगा और अन्य सेवाओं में सैनिकों की संख्या बढ़ाएगा। 
विज्ञापन


चीन में संसद की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के इतर शेंग ने यह टिप्पणी की। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितनी संख्या में सैनिक हटाए जाएंगे। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वर्ष साल 2015 में तीन लाख सैनिकों की कटौती करने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक थलसेना में सैनिकों की संख्या कम की जाएगी जबकि अन्य सैन्य सेवाओं मसलन नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स में सैनिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह चीन में सैन्य आधुनिकीकरण का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed