फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   childrens day special up village girl made a milestone in bharat swachh abhiyan

पहले मुझे गलत कहते थे अब मेरी जैसी बेटी चाहते हैं गांववाले

Fri, 10 Nov 2017 05:25 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Fri, 10 Nov 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
childrens day special up village girl made a milestone in bharat swachh abhiyan
प्रतिभा अपनी सहेलियों के साथ - फोटो : unicef
प्रतिभा शर्मा
विज्ञापन

उम्र -18 साल
मिर्जापुर
मैं बड़ी होकर पर्वतारोही बनना चाहती हूं, उसके साथ मैं इंजीनियरिंग भी करूंगी।  लेकिन ये सारे ख्वाब उस समय छोटे लगने लगते हैं जब मैं गांव की महिलाओं और बच्चियों की पर्सनल प्राइवेसी के बारे में सोचती हूं। मैं खुद की, लड़कियों की और महिलाओं के हाइजिन के बारे में सोचती हूं। 

मैं अब 18 साल की हो चुकी हूं, हमारा गांव उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का छोटा सा गांव है इमरती।  छोटा और पिछड़ा हुआ। मेरे गांव की महिलाएं आज तक खुले मे नहाती और शौच करती थीं। फिर मैंने कुछ लड़कियों के साथ मुहिम चलाई, परिवार वालों से कहा कि घर में बाथरूम बनवाएं। अगर पैसे नहीं है तो कम से कम बांस और कपड़े से घेर कर बाथरूम का आकार दें जिससे घर की बेटियां और महिलाएं पीरिएड्स के दिनों में कम से कम अपने गंदे कपड़े बदल सकें।
विज्ञापन

पहले मेरे इस कदम का पूरे गांव में विरोध हुआ था

childrens day special up village girl made a milestone in bharat swachh abhiyan
प्रतिभा अपनी सहेलियों के साथ - फोटो : unicef
मैंने पापा से कह कर सबसे पहले अपने घर में बाथरूम बनवाया और फिर गर्व से बाहर निकली और पूरे गांव में महिलाओं के हक के लिए बात की। मैं गांव के प्रधान के साथ साथ डिविजनल
कमिशनर से भी इस विषय पर बात की और आज गांव पूरी तरह से शौच मुक्त हो चुका है, अब कोई भी महिला या पुरुष खुले में शौच नहीं करता है।

शुरू-शुरू में तो मेरे इस कदम का पूरे गांव में बहुत विरोध हुआ, मुझे बेशर्म से लेकर कई तरह की बातें कही गईं लेकिन आज जब गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत  बाथरूम और टॉयलेट बन गए हैं अब महिलाएं कभी भी बाथरूम जा सकती हैं। अंधेरे होने का इंतजार नहीं करते है तो हर कोई मुझे पसंद करने लगा है सभी मेरी तरह ही बेटी चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed