{"_id":"59639f624f1c1bca408b4708","slug":"children-under-the-age-of-18-are-allowed-to-crack-dahi-handi-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी दही हांडी फोड़ने की मिले इजाजत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी दही हांडी फोड़ने की मिले इजाजत
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
दही हांडी
- फोटो : you tube
महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दही हांडी महोत्सव में मानव पिरामिड की ऊंचाई और उसमें भाग लेने वालों के लिए उम्र की पाबंदी को हटाने की गुहार की गई है। मालूम हो कि अधिकतम 20 फीट की मानव पिरामिड बनाई जा सकती है और 18 वर्ष से कम उम्र केबच्चों के इसमें शामिल होने पर पाबंदी है। मालूम हो कि दही हांडी 14 अगस्त को होना है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सररकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मानव पिरामिड में शामिल होने की इजाजत मांगी। सरकार ने कहा कि वह सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इन बच्चों के साथ कोई दुर्घटना नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बात पर गौर किया जाएगा कि बच्चों के लिए क्रेन का इस्तेमाल हो। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को यह बताने के लिए कहा है वह दही हांडी को लेकर क्या इंतजाम करने जा रही है। साथ ही सुरक्षा को लेकर वह क्या-क्या कदम उठाने जा रही है। अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी।
विज्ञापन