फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu son’s assets jumped from Rs 14.50 crore to Rs 330 crore in 5 months

5 माह में 23 गुना बढ़ गई नायडू के बेटे की संपत्ति, अब 330 करोड़ रुपए के मालिक

Thu, 09 Mar 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 09 Mar 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
Chandrababu Naidu son’s assets jumped from Rs 14.50 crore to Rs 330 crore in 5 months

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश की संपत्ति में पांच महीने में 23 गुना का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


इं‌डियन ऐक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक एमएलसी सीट के लिए चुनाव आयोग में दाखिल किए गए नामांकन पत्र में लोकेश ने अपनी संपत्ति 330 करोड़ रुपये बताई है। अक्टूबर 2016 में उनके पास 14.50 करोड़ की संपत्ति थी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग को दिए नामाकंन पत्र के मुताबिक लोकेश के पास हेरिटेज फूड्स के 273 करोड़ के शेयर, फिक्स्ड डिपोजिट में 18 करोड़,पैतृक संपत्ति के 38.52 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नायडू परिवार की संपत्ति पर मचा था बवाल

Chandrababu Naidu son’s assets jumped from Rs 14.50 crore to Rs 330 crore in 5 months

इसके अलावा लोकेश ने 6.27 करोड़ रुपये का कर्ज भी ले रखा है। लोकेश हेरिटेज फूड्स के कार्यकारी निदेशक भी रहे हैं। वहीं उन्होंने हेरिटेज फूड्स में 2.52 करोड़ रुपये तथा अन्य कंपनियों में 1.64 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। 

बताया जाता है कि कि हेरिटेज फूड्स को बीते 8 नवंबर को फ्यूचर रीटेल लिमिटेड को बेच दिया गया था। लोकेश ने पिछले साल अपने पिता चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति 3.73 करोड़ बताई थी।

साथ ही उन्होंने 3 करोड़ का बैंक लोन लेने की घोषणा भी की है। वहीं चंद्रबाबू नायडू  की पत्नी भुवनेश्वरी की संपत्ति 33.66 करोड़ बताई गई। वे परिवार के बिजनेस हेरिटेज फूड की एमडी भी रही हैं।

मालूम हो कि पिछले साल पूरे नायडू परिवार ने घोषणा की कि परिवार के पास कुल 77 करोड़ की संपत्ति है। नायडू परिवार की संपत्ति को लेकर तब राजनीतिक गलियारों में और मीडिया में खूब चर्चा हुई। विपक्ष के आरोपों के बाद सीएम नायडू ने तब कहा था कि अगर उनकी संपत्ति को सही साबित कर दे तो वह परिवार की पूरी संपत्ति उसे दे देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed