फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbdt filed affidavit in supreme court in MP MLA disproportionate assets case

MP और विधायकों की कई गुना बढ़ी संपत्ति के मामले में SC में CBDT ने दाखिल किया हलफनामा

Mon, 11 Sep 2017 12:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 11 Sep 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
cbdt filed affidavit in supreme court in MP MLA disproportionate assets case

चुनावों के बाद नेताओं की संपत्ति कई गुना बढ़ने के मामले में सोमवार को सीबीडीटी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। इसमें कहा गया है कि मामले में आयकर विभाग ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सीबीडीटी ने अपने हलफनामे में कहा है कि 7 लोकसभा सांसदों और 98 विधायकों की संपत्ति बेहिसाब बढ़ी है, जिनकी जांच की जा रही है।  

विज्ञापन


आपको बता दें कि एनजीओ 'लोक प्रहरी' ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दी थी जिसमें कहा गया था कि चुनाव के बाद सांसदों और विधायकों की संपत्ति में 500 गुना तक बढ़ोत्तरी हुई है। जिसमें 26 लोकसभा और 11 राज्यसभा के सांसदों को चिह्नित किया गया था। इसके अलावा इसमें 257 विधायकों का भी जिक्र किया गया।
विज्ञापन


कहा गया कि इन नेताओं के चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के बाद उनकी संपत्तियों में बेहिसाब इजाफा हुआ है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र की ओर से की जा रही जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो एक हफ्ते के अंदर कोर्ट को मामले से जुड़ी रिपोर्ट पेश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सेना का क्लर्क निकला अकूत संपत्ति का मालिक, CBI रेड में खुलासा


न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली पीठ ने पूछा था कि क्या सरकार ने ऐसे सांसदों या विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई की, जिन्होंने चुनाव आयोग को दिए गए अपने हलफनामे में गलत जानकारी दी है। वहीं इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त संपत्ति का ब्यौरा कुछ और दिया गया है, जो हलफनामे से बिल्कुल अलग है।

पढ़ें: इस डाक्टर दंपति ने एक साल में बनाई पांच कराेड़ रूपये की काली संपत्ति, अायकर ने की फजीहत

शीर्ष अदालत ने सरकार से ये भी पूछा था कि आखिर वो जांच से बच क्यों रही है? इन बात की जानकारी अधिकारियों को दी जानी चाहिए कि नेताओं की सोर्स ऑफ इनकम क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed