फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay high court sent Maharashtra evm for forensic analysis which used in loksabha elections 2014

ईवीएम से छेड़छाड़ पर बॉम्बे HC सख्त, मशीन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा

Mon, 08 May 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 08 May 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Bombay high court sent Maharashtra evm for forensic analysis which used in loksabha elections 2014

ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने 2014 लोकसभा चुनाव में पुणे के पार्वती विधानसभा क्षेत्र पर इस्तेमाल हुई ईवीएम को फोरेंसिक जांच पर भेजने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने फोरेंसिक जांच टीम को आदेश दिए हैं कि वह इसे गंभीरता से लें और हर एंगल से इसकी जांच करें।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोर्ट ने फोरेंसिक लैब को कथित तौर पर 9 सवालों दिए हैं, जिनके आधार पर जांच करने को कहा है। साथ ही जस्टिस मृदुला भटकर ने फोरेंसिक लैब को जांच की रिपोर्ट 15 मई से पहले देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कोर्ट ने लैब को कहा कि वे जांचे की कही ईवीएम में कोई एक्सटर्नल डिवाइज तो नहीं लगा था, जिसकी मदद से उसे हैक करके वोटों में धांधली की गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, इस क्षेत्र से हारे कांग्रेस नेत अभय झाजेद ने याचिका डालकर कोर्ट ने ईवीएम की जांच की मांग की है।

उनका दावा है कि ईवीएम से बड़ी छेड़छाड़ होने की वजह से उन्हें उतने वोट नहीं मिले हैं, जितने की वे अपेक्षा रख रहे थे। साथ ही कहा कि पहले एक बार जांच हुई, पर उसे गंभीरता से नहीं किया गया है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फोरेंसिक टीम को ये जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed