फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC Election Attack on Manoj Tiwari

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला, कार पर फेंका पत्थर

Fri, 17 Feb 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 17 Feb 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
BMC Election Attack on Manoj Tiwari
फाइलः मनोज तिवारी
मुंबई में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी की कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया गया। मनोज तिवारी ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार को कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी इंडिवर कार का शीशा तोड़ दिया और मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव प्रचार से दूर रहने की धमकी दी है। तिवारी ने एक चिट्ठी भी ट्वीट की है जो कथित तौर पर पत्थर उनकी कार में फेंका गया था। 
विज्ञापन


यह घटना अंधेरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम को हुई। उस समय वह अपने घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे। एक पत्थर में कागज लपेट कर तिवारी की कार पर मारा गया। चिट्ठी में लिखा गया है कि मनोज तिवारी मुंबई में प्रचार बंद करो वरना अभी शीशा तोड़ा है आगे तुम्हारा मुंह तोड़ेंगे। पत्र में किसी का नाम नहीं है। लेकिन लिखने वाले ने नाम की जगह पत्र में ‘तुम हमें जानते हो’ लिखा गया है। 
विज्ञापन


मुंबई भाजपा महासचिव अमरजीत मिश्र ने बताया कि मामले में जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि तिवारी की कार पर हमला करने वालों को जनता जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 21 फरवरी को मतदान है। इस दिन बीएमसी की 228 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बीएमसी चुनाव में बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है और चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। 


उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद तिवारी भोजपुरी फिल्मों के स्टार रह चुके हैं इसलिए भाजपा ने मुंबई के 28 फीसदी उत्तर भारतीय मतदाताओं को लुभाने के लिए उन्हें चुनाव प्रचार में उतारा है। कार का शीशा तोड़े जाने के बाद तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि वे इस तरह के कायराना हमले से नहीं डरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed