{"_id":"592d39c74f1c1b5163bdc307","slug":"blood-stained-shoe-and-wallet-of-pilot-found-from-sukhoi-su-30-wreckage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखोई SU-30 के मलबे से खून से सना जूता, पायलट का अधजला पैन कार्ड मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुखोई SU-30 के मलबे से खून से सना जूता, पायलट का अधजला पैन कार्ड मिला
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 30 May 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
इंडियन एयर फोर्स के विमान सुखोई SU- 30 के मलबे से खून से सना हुआ जूता और पायलट का आधा जला हुआ पैन कार्ड मिला है। विमान असम-अरुणाचल सीमा पर पिछले हफ्ते क्रैश हो गया था।
विज्ञापन
विमान के मलबे से जांच और बचाव दल ने पायलटों से संबंधित अन्य सामान भी बरामद किया है। इंडियन आर्मी के सूत्रों के मुताबिक खराब मौसम के बावजूद जांच कार्य अभी भी जारी है। हालांकि अभी तक दोनों ही पायलटों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
23 मई को लापता हुए सुखोई के इस फाइटर जेट का मलबा 26 मई को असम के तेजपुर में मिला था। 23 मई को एक अभ्यास प्रशिक्षण के तहत तेजपुर एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के फौरन बाद यह लड़ाकू विमान गायब हो गया था।
विज्ञापन
26 मई को तेजपुर एयरबेस से 60 किमी की दूरी पर इसका मलबा देखा गया था। जिसके बाद वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान का ब्लैक बॉक्स अरुणाचल प्रदेश के घने जंगल से बरामद कर लिया गया।