फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will discuss on Presidential candidate in house

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर अब ‘घर’ में चर्चा करेगी भाजपा

Mon, 19 Jun 2017 04:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 19 Jun 2017 04:46 AM IST
विज्ञापन
BJP will discuss on Presidential candidate in house
राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिना चेहरे के भाजपा ने विपक्ष और सहयोगी दलों से तो चर्चा कर ली, लेकिन खुद पार्टी के अंदर अभी तक उम्मीदवार के नाम पर चर्चा नहीं हुई है। उम्मीद है कि इसके लिए मंगलवार को पार्टी की कोर ग्रुप या संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। विचार के क्रम में रविवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने खुद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से, जेटली ने टीएमसी और बीजेडी तो वेंकैया नायडू ने सपा नेताओं और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान से चर्चा की।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवार के नाम पर मंथन का सिलसिला मंगलवार से शुरू होगा। इस बीच सोमवार को दिल्ली में संसद और विधानसभाओं के मुख्य सचेतकों की बैठक होगी, जबकि नामांकन के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव के 4 सेटों के 200 प्रस्तावकों और इतनी ही संख्या में उस प्रस्ताव का समर्थन करने वालों को मंगलवार को राजधानी बुलाया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस से दूरी रखने वाले दलों को साधने की कोशिश
भाजपा की रणनीति अब उम्मीदवार तय करने के बाद विपक्ष से संपर्क साधने की है। इससे पहले पार्टी द्वारा विपक्ष से बातचीत के लिए बनाई गई कमेटी ने विभिन्न दलों के नेताओं से उम्मीदवार के पर सुझाव मांगे थे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक चुनाव तय है। हमारी कोशिश उम्मीदवार तय करने के बाद बीजेडी सहित कुछ ऐसे दलों को साधने की होगी जो कांग्रेस से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा-बीजेडी पर खास नजर

BJP will discuss on Presidential candidate in house
भाजपा की रणनीति सपा में जारी अंतर्कलह का भी लाभ उठाने की है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव से नाराज चल रहे मुलायम सिंह यादव का रुख सकारात्मक है। बीते शुक्रवार को राजनाथ और वेंकैया ने मुलायम से मुलाकात की थी।

इस मुलाकात में मुलायम ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के साथ न जाने का साफ संकेत दिया है। भाजपा को उम्मीद है कि उम्मीदवार घोषित होने के बाद सपा का एक धड़ा पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन दे सकता है। बीजेडी ने भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के साथ नहीं जाने का संदेश दिया है।

भाजपा को मिला इन दलों का साथ
भाजपा को राजग के इतर टीआरएस, अन्नाद्रमुक, वाईएसआर कांग्रेस ने समर्थन देने का भरोसा दिया है। हालांकि सहयोगी शिवसेना के रुख से भाजपा में असमंजस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed