फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp will action against congress on obc bill

ओबीसी बिल पर सरकार ने खोला मोर्चा, विपक्ष को घेरने की तैयारी

Wed, 02 Aug 2017 03:06 PM IST
नई दिल्ली, हिमांशु मिश्र
नई दिल्ली, हिमांशु मिश्र Updated Wed, 02 Aug 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
bjp will action against congress on obc bill
OBC Bill

ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा संबंधी संविधान संशोधन बिल पर राज्यसभा में लगाए गए अड़ंगे पर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने कांग्रेस पर इस बिल को लेकर पिछड़ी जातियों को दूसरी बार धोखा देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि वह कांग्रेस के इस छल को ओबीसी समाज के सामने उजागर करेगी और यह समाज कांग्रेस को मुस्लिम तुष्टिकरण का करारा जवाब देगा। बिल के मूल स्वरूप में पारित न हो पाने से नाराज पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए इसी वर्ग के तीन नेताओं पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव, सांसद हुकुमदेव नारायण यादव और गणेश सिंह को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


भूपेंद्र यादव ने कहा कि आजादी के बाद से लगातार पिछड़ी जातियों के साथ छल करती आ रही कांग्रेस ने फिर से न्याय की उम्मीद कर रही 15000 छोटी-छोटी जातियों के साथ छल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संशोधन से इस बिल में सौ फीसदी आरक्षण का प्रावधान होगा। इस कारण अदालत में जाते ही यह कानून निरस्त हो जाएगा। यादव ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझ कर ओबीसी समाज को न्याय और अधिकार से वंचित रखने के लिए संशोधन पारित कराया है।

यादव ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने इस वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। अब जब मोदी सरकार इस वर्ग के अधिकारों और न्याय की दिशा में आगे कदम बढ़ा रही है तो कांग्रेस इसे रोकना चाहती है।


यादव ने कहा कि इस बिल पर प्रवर समिति में कांग्रेस ने सहमति जताई थी। इसके बाद संशोधन पेश किया जाना बताता है कि कांग्रेस इस वर्ग के खिलाफ साजिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed