फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP slams Mamata Banerjee on nephew Abhishek case, says TMS is Total Mamata Corruption Party

ममता बनर्जी पर BJP का हमला, संबित पात्रा बोले- TMC नहीं 'टोटल ममता करप्शन' पार्टी

Wed, 02 Aug 2017 02:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 02 Aug 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
BJP slams Mamata Banerjee on nephew Abhishek case, says TMS is Total Mamata Corruption Party
ममता बनर्जी भतीजे अभिषेक बनर्जी - फोटो : Zee
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और सवाल पूछा है कि इतने कम समय में अभिषेक बनर्जी के पास 100 करोड़ का बंगला लेने के लिए पैसा कहां से आया। साथ ही एक टीवी चैनल की ओर से अभिषेक की शैल कंपनियों के माध्यम से कालेधन के हेर-फेर का भी आरोप लगाया है। इसमें अभिषेक के लिंक रियलटी सेक्टर के व्यक्ति के साथ जोड़ा गया है। बीजेपी ने तो तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) पार्टी को 'टोटल ममता करप्शन' करार दिया है। और इसे तेजस्वी यादव और रॉबर्ट वॉड्रा जैसे मामलों की तरह ओपन एंड शट केस करार दिया है।
विज्ञापन


बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने टीएमसी का फुल-फॉर्म 'टोटल ममता करप्शन' बताया है।
 


वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने जो भ्रष्टाचार किया है, वो रॉबर्ट वॉड्रा और तेजस्वी यादव के मामलों की तरह ही ओपन एंड शट केस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि एक टीवी चैनल ने कुछ ऐसे कागजात हासिल किए हैं जिनसे अभिषेक की कंपनी 'लीप्स ऐंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड' से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां हाथ आई हैं। इनसे संकेत मिलता है कि अभिषेक की कंपनी को राज किशोर मोदी नाम के एक शख्स ने भुगतान किया। बताया जा रहा है कि राज किशोर मोदी जमीन की सौदेबाजी का काम करता है। उसपर जमीन हथियाने और हत्या की कोशिश में शामिल होने जैसे आपराधिक आरोप हैं और उसके खिलाफ जांच भी चल रही है।

कागजातों से पता चलता है कि राज किशोर ने लीप्स ऐंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड में डेढ़ करोड़ रुपयों से ज्यादा का निवेश किया। आरोप है कि अभिषेक जब इस कंपनी के डायरेक्टर थे, तब उन्हें कमिशन भी दिया गया था। दिलचस्प यह है कि साल 2009 में खुद ममता बनर्जी ने ही राज किशोर को गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed