{"_id":"595a53654f1c1bfc398b46ec","slug":"bjp-reached-ec-against-lalu-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू के बेटे के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लालू के बेटे के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने लालू यादव और उनके परिवार को घेरने की कोशिशें तेज कर दी है। बेनामी संपत्ति के आरोपों के बाद अब भाजपा ने लालू के बेटे तेज प्रताप के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटकटाया है। पार्टी ने तेज प्रताप पर चुनाव के समय अपनी संपत्ति की गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की सदस्यता रद्द करवाने की चुनाव आयोग से मांग की है।
सुशील मोदी ने कहा कि तेजप्रताप यादव ने औरंगाबाद में बेनामी संपत्ति के रुप में जमीन ली और फिर वहां बाइक का शोरुम बनाया। मगर इसकी जानकारी चुनाव आयोग से छिपा ली। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप यादव राजद के टिकट पर महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे थे।
विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र में उन्होंने इस जमीन की कोई जानकारी नहीं दी। यह सीधे-सीधे फर्जीवाड़ा है। उन्होंने बताया कि ये सीधे सीधे धोखाधड़ी का मामला बनता है। उन्होंने आयोग से इसे गंभीरता से लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने मांग की कि तेजप्रताप यादव की इस धोखाधड़ी के लिए आयोग उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करे। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करे।