फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP president amit shah and central minister smriti irani files nomination for rajya sabha elections

गुजरात से अमित शाह, स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह ने राज्यसभा सदस्य के लिए भरा नामांकन

Fri, 28 Jul 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 28 Jul 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
BJP president amit shah and central minister smriti irani files nomination for rajya sabha elections
- फोटो : ANI

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात से राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन भर दिया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह राजपूत ने भी गुजरात से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भर दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से ही संसदीय राजनीति से दूर रहने वाले अमित शाह गुजरात से संसदीय पारी की शुरुआत कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने गुजरात से ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दोबारा उच्च सदन भेजने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संपतिया उइके को मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की निगाह गुजरात की तीसरी सीट पर भी है। अगर हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला के गुट के 12 विधायकों ने समर्थन का पुख्ता भरोसा दिया तो पार्टी यहां कांग्रेस महासचिव अहमद पटेल को शिकस्त देने के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी।

गौरतलब है कि अध्यक्ष बनने के बाद शाह ने राज्यसभा की सदस्यता लेने के लिए लगातार इनकार किया था। मगर अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें गुजरात से उम्मीदवार बनाया है। शाह गुजरात से विधायक भी हैं।

इस साल ही होने हैं विधानसभा चुनाव

BJP president amit shah and central minister smriti irani files nomination for rajya sabha elections
अमित शाह

चूंकि वहां विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं, ऐसे में उनके इस्तीफा देने के बाद भी उनकी सीट पर उपचुनाव नहीं होगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन से खाली हुई सीट पर महासचिव राममाधव के नाम पर भी चर्चा हुई। मगर सहमति आदिवासी वर्ग से जुड़ी संपतिया उइके पर बनी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी गुजरात में तीसरा उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी कर रही है। मगर इसके लिए स्थानीय नेताओं की रिपोर्ट का इंतजार है। पहले दौर की बातचीत में वाघेला गुट के 12 विधायकों ने भाजपा को साथ देने का भरोसा दिया था।

अब स्थानीय नेता एक बार फिर से इन विधायकों का मन टटोलेंगे। इन विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में भी राजग उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed