फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP mission Odisha: wants to win the state in 2019

भाजपा का मिशन ओडिशा, 2019 में सरकार बनाने का है लक्ष्य

Sat, 15 Apr 2017 08:48 PM IST
amarujala.com, Written By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Written By : अनंत पालीवाल Updated Sat, 15 Apr 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
BJP mission Odisha: wants to win the state in 2019
narendra modi

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ओडिशा के भुवनेश्वर में शुरू हो गई है। भाजपा इस बैठक के जरिए अपने मिशन ओडिशा को पूरा करने की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी का मकसद दो साल बाद राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का बिगुल फूंकने का है। अभी तक भाजपा इस राज्य में एक बार भी सरकार नहीं बना पायी है। 

विज्ञापन


रोड शो से रखी मोदी ने भाजपा के प्रचार की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार रोड शो करके भाजपा के प्रचार की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने से पूर्व मोदी ने एयरपोर्ट से लेकर बैठक स्थल तक रोड शो किया और जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क के दोनो तरफ लोगों का हुजूम लगा हुआ था। रोड शो के दौरान मोदी ने एक-दो जगह गाड़ी रोककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की थी। मोदी के रोड शो ने पूरे शहर को 'भगवा रंग' घोल दिया है। पंचायत चुनाव में अच्छी सफलता से उत्साहित पार्टी का लक्ष्य अब राज्य की सत्ता है। भुवनेश्वर में आयोजित पार्टी की यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए भी अहम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राज्यों पर भी है नजर

BJP mission Odisha: wants to win the state in 2019
narendra modi
मई में मोदी सरकार केंद्र में अपने तीन साल पूरे करने जा रही है। इसके साथ अगले दो सालों मे कई राज्यों में चुनाव होने हैं जिनमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे प्रमुख राज्य भी शामिल हैं। इसके बाद कर्नाटक में भी चुनाव होने हैं।

हाल ही में पांच में से चार राज्यों में मिली जीत के बाद भाजपा ने अपना फोकस अब दूसरे राज्यों पर केंद्रित कर दिया है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद दौरा करेंगे और चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। 

ओडिशा को गेटवे मानती है पार्टी

ओडिशा को इस क्षेत्र में बीजेपी के लिए गेटवे के रूप में देखा जा रहा है, जहां पार्टी बहुत मजबूत नहीं थी। पंचायत चुनावों में दूसरे स्थान पर रहने के बाद बीजेपी के पंडित दावा कर रहे हैं कि यह बैठक विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए माहौल तैयार करेगी।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'हमारा एजेंडा सभी 32000 बूथों पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है। राज्य में पार्टी का प्रदर्शन विस्तार के लिए नींव का काम करेगा।' शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों ने दो संकल्प फाइनल किए जिन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनाया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन संकल्पों में ओडिशा से जुड़े मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed