फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders to hold mass dining programme with Dalits on Ambedkar birth anniversary

दलित राजनीतिः यूपी में दलितों के लिए 'जन भोजन कार्यक्रम' चलाएगी BJP

Sat, 08 Apr 2017 10:46 AM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Sat, 08 Apr 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
 BJP leaders to hold mass dining programme with Dalits on Ambedkar birth anniversary
आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मोदी।

यूपी चुनाव में भारी जीत से बीजेपी का मनोबल बढ़ा हुआ है। वह अपने जीत के फॉर्मुले को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी के तहत वह अपने कोर वोटबैंक में दलितों को जोड़ने के लिए हर प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


अपनी नई योजनाओं के मद्देनजर बीजेपी 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दलितों के साथ 'जन भोजन कार्यक्रम' आयोजित करने जा रही है। इसके साथ ही पार्टी एक सीरीज में कार्यक्रम भी करने वाली है, जिसकी शुरुआत छह अप्रैल से हो गई है। इसका समापन 14 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन


इंडिया टुडे ने बीजेपी यूपी प्रवक्ता चंद्र मोहन के हवाले से लिखा है, पहले भी हम लोकल यूनिट में आंबेडकर की जयंती मनाते रहे हैं। उस दौरान हम उनके मूर्तियों पर माला चढ़ाकर उन्हें याद करते थे। लेकिन, इस बार हमने तय किया है कि उनके विचारओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए और इसकी पहुंच नीचे तक ले जाने के लिए पार्टी मंडल स्तर पर जन भोजन कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता भी शीरकत करेंगे। इसका मकसद जाति आधारित मतभेद को दूर करना है।


उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी जातिवाद के खिलाफ अपने रुख पर कायम है और उनके साथ भोजन करना अपने स्टैंड को दिखाने का एक माध्यम है। हमारे संस्था में संस्कृति ही रही है कि लोगों को उनके पहले नाम से बुलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed