महागठबंधन में दिखने लगी दरार, सीएम नीतीश के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन घोटाले में लालू परिवार के घिरने के बाद महागठबंधन में आई दरार साफ तौर पर दिखने लगी है। पटना में एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार पहुंचे, लेकिन राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव यहां मौजूद नहीं थे। यहां कार्यक्रम में तेजस्वी के नाम की प्लेट रखी गई, लेकिन बाद में वो हटा ली गई। बताया जाता है नीतीश कुमार ने ही नेमप्लेट हटवाने के निर्देश दिए। खबर है कि इस सारे घटनाक्रम से नाराज नीतीश कुमार ने रविवार को विधायक दल की बैठक भी बुलाई है, जिसमें कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
Patna: Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav will not attend a 'Vishwa Yuva Kaushal Divas' event. His name was mentioned in the invitation. pic.twitter.com/dHLVgPffPH
— ANI (@ANI_news) July 15, 2017विज्ञापन
वहीं आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इससे पहले शुक्रवार देर रात साफ कर दिया था कि तेजस्वी यादव किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में लालू ने कहा कि तेजस्वी के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है, बाकि जिसे जो फैसला करना हो करे।Patna: Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav's name plate covered, later removed, in an event to be attended by CM Nitish Kumar. pic.twitter.com/cmvbJkWzXf
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) July 15, 2017
शुक्रवार देर शाम रांची से लौटने के बाद लालू यादव से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने मुलाकात की। हालांकि, चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन अटूट है। उनके बयान के कुछ ही समय बाद लालू यादव का बयान सामने आया और कहा कि हमारे तरफ से महागठबंधन को कोई खतरा नहीं है।
लालू यादव ने सोनिया गांधी से बातचीत से भी इंकार किया और कहा कि दिन भर न्यूज चलाई जा रही है कि सोनिया जी ने लालू और नीतीश से बात की। इसका पुरजोर खंडन करता हूं। लालू ने ये भी कहा कि हमारी तरफ से गठबंधन पर कोई आंच नहीं है।