फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal, Kerala Government support attacks on Hindus: RSS

हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार का समर्थन कर रहीं पश्चिम बंगाल और केरल सरकारें: RSS

Wed, 22 Mar 2017 10:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 22 Mar 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Bengal, Kerala Government support attacks on Hindus: RSS
डेमो पिक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बंगाल और केरल सरकारों पर ये आरोप लगाया है कि वो हिंदुओं पर होने वाले हमले का समर्थन करते हैं। संघ ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार और केरल की सीपीएम की अगुवाई वाली वाम मोर्चा सरकार मुस्लिम वोट बैंक की तुष्टिकरण के लिए राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं।  

विज्ञापन


कोयंबटूर में संपन्न अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक की अध्यक्षता आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उप-प्रमुख भाईजी सुरेश जोशी के साथ की। सभा संबोधित करते हुए संघ के सह कार्यवाहक भैय्या जी जोशी ने पश्चिम बंगाल में कट्टरपंथी हिंसा तथा राज्य सरकार की कथित मुस्लिम तुष्टिकरण नीति की घोर निंदा की है। 
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि दशकों से वामपंथी हिंसा का शिकार बना पश्चिम बंगाल सत्ता परिवर्तन के बाद शांति और सुव्यवस्था की अपेक्षा कर रहा था, लेकिन हिन्दू समाज पर होने वाले अत्याचारों की घटनायें बढ़ी हैं जो चिंताजनक है। मालदा की घटना हो या धूलागढ़ की, ये सारी हिन्दू समाज के लिये बहुत ही चिंता की विषय हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केरल की परिस्थिति का जिक्र करते हुए जोशी ने कहा कि विधानसभा में साम्यवादी दल की जीत के बाद से संघ कार्यकर्ताओं पर हमलों की संख्या बढ़ी है। लोकतंत्र से सत्ता तक पहुंचने वालों का यह दायित्व बनता है कि जनसामान्य को सुरक्षा एवं प्रशासन के प्रति विश्वास के लिए आश्वस्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed