फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bbau vice-chancellor asked women employees not to stay in office after 6 pm

अंबेडकर यूनिवर्सिटी के वीसी का फरमान, शाम 6 बजे के बाद विवि में न रुकें महिला कर्मचारी-लड़कियां

Thu, 06 Jul 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 06 Jul 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
bbau vice-chancellor asked women employees not to stay in office after 6 pm

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के वीसी ने एक विवादस्पद फरमान जारी किया है। उन्होंने विवि में काम करने वाली महिलाओं को शाम 6 बजे के बाद परिसर में न रुकने को कहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विवि के वाइस चांस्लर आरसी सोबती ने सोमवार को महिलाओ की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर बोलते हुए यह आदेश जारी किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं 6 बजे के बाद विवि के परिसर में रुकती हैं, तो उन्हें वीसी की अनुमती लेनी चाहिए। विश्वविद्यालय की प्रवक्ता गोविंद पांडे का कहना है कि हाल के दिनों ऐसे कई मामले सामने आए हैं और यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी विभागों के अध्यक्ष को भी निर्देश दिया गया है कि अगर 6 बजे के बाद लड़कियां विवि में किसी कार्य के लिए रुकती हैं, तो उनकी सुरक्षा का प्रबंध विभाग को करना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि विवि में काम करने वाली महिला ने इस फरमान का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक कर्मचारी का कहना है कि विश्वविद्यालय में दो डॉक्टर हैं, जिसमें से एक महिला और एक पुरुष है। दोनों की ड्यूटी बारी-बारी से लगाई जाती थी, अब रात की सिफ्ट कौन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed