{"_id":"595ad9534f1c1bf7228b4718","slug":"banned-on-tainted-leader-from-contesting-elections-will-not-be-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी नेताओं पर चुनाव लड़ने की पाबंदी नहीं हटेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दोषी नेताओं पर चुनाव लड़ने की पाबंदी नहीं हटेगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : hindustantimes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने दोषी विधायकों व सांसदों को सजा पूरी करने की तारीख से अगले छह वर्ष तक चुनाव लड़ने की अयोग्यता संबंधी प्रावधानों के परीक्षण से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने कहा कि सदस्यों की अयोग्यता की क्या समय सीमा होनी चाहिए, यह विधायिका का मामला है। यह न्यायिक क्षेत्राधिकार से बाहर है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता विजय मलिक की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने पीठ के समक्ष कहा कि दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद व विधायक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाते हैं। ऐसे में अयोग्यता की समय सीमा कैसे हो सकती है।
विज्ञापन
पीठ याचिकाकर्ता की दलीलों से संतुष्ट नहीं हुई। जिसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली। हालांकि पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह भाजपा नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर इसी तरह की याचिका में हस्तक्षेप याचिका दायर करने के लिए स्वतंत्र है। उपाध्याय ने अपनी याचिका में गुहार लगाई है कि दोषी ठहराए गए लोगों के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध हो।
विज्ञापन