{"_id":"596459594f1c1b0a378b478d","slug":"attack-on-amarnath-pilgrims-terrorists-shot-firing-in-front-of-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ हमले की आंखों देखी दास्तान, बस पर दागीं अंधाधुंध गोलियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमरनाथ हमले की आंखों देखी दास्तान, बस पर दागीं अंधाधुंध गोलियां
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Amarnath terror attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात को कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि पुलिस समेत 32 लोग घायल हो गए। आतंकी हमले मेें मरने वाले यात्रियों में 6 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
आतंकी हमले के समय दुर्घटनाग्रस्त बस में मौजूद रहे टूर ऑपरेटर योगेश प्रजापति ने इंडिया टुडे को बताया टायर पंचर होने की वजह से उनके वाहन में देरी हुई थी। योगेश ने बताया कि उन्होंने दो घंटे से ज्यादा इंतजार किया था। योगेश ने यह भी बताया कि आतंकियों ने बस के सामने से गोलियां दागीं। जबकि 60 अमरनाथ यात्री बस के अंदर बैठे थे। दुर्घटनाग्रस्त बस की सुरक्षा के लिए वहां कोई भी मौजूद नहीं था। बस पर गुजरात का नंबर प्लेट लगी थी।
विज्ञापन
आतंकी हमले से जुड़ी वो बातें जो आपको जाननी चाहिए
Amarnath terror attack
- फोटो : The Financial Express
1- वहीं आतंकी हमले पर CRPF ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि जिस बस पर हमला किया गया वो अमरनाथ की आधिकारिक यात्रा का हिस्सा नहीं थी और न ही अमरनाथ श्राइन बोर्ड में रजिस्टर्ड थी।
2- पुलिस ने दावा किया कि बस ड्राइवर ने अमरनाथ यात्रा के नियमों का उल्लंघन किया था। जबकि 7 बजे के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध है।
3- हाईवे पर लोगों की जान बचाने वाली रोड ओपनिंग पार्टी को शाम 7.30 बजे वापस ले लिया गया था। जबकि आतंकियों ने बस पर रात 8.20 बजे हमला किया।
4- अमरनाथ तीर्थयात्रियों को बिना सुरक्षा और एस्कॉर्ट्स के चलने पर मनाही है जबकि हमले में नुकसान उठाने वाले तीर्थयात्री खुद के स्थापित मानकों पर यात्रा कर रहा थे।
5- बस पर हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हुई है जिनमें 6 महिलाएं हैं रात को कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि पुलिस समेत 32 लोग घायल हो गए। आतंकी हमले मेें मरने वाले यात्रियों में 6 महिलाएं हैं। ।
6- पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के कायराना और नफरत से भरे हमलों से हम डरने वाले नहीं हैं।
7- जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह हमारी जड़ों पर हमला है। हम हमले में शामिल किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ेंगे।
8- पहले भी अमरनाथ यात्रा में जाने वाले यात्रियों पर हमला हो चुका है। वर्ष 2000 में पहलगाम में हुए हमले में 30 लोगों की मौत हो गई थी।
9- रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना को आतंकवाद को खत्म करने के हमारे दृढ़ संकल्प से जोड़ना चाहिए