{"_id":"596b33494f1c1b52598b4d2f","slug":"army-test-fires-ultra-light-howitzer-guns-in-pokhran","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से मिली होवित्जर तोपों का पोखरन में हुआ परीक्षण, चीनी सीमा पर होगी तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका से मिली होवित्जर तोपों का पोखरन में हुआ परीक्षण, चीनी सीमा पर होगी तैनात
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 16 Jul 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत एवं अमेरिका ने बोफोर्स विवाद के साये से परे जाते हुए पिछले साल 145 एम 777 तोपों के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। भारतीय आर्मी ने पोखरन में इन अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपों का परीक्षण किया है।
विज्ञापन
इस परीक्षण के जरिए इन तोपों की स्पीड, आवृत्ति और क्षमता का आकलन किया गया। आर्मी सूत्रों के मुताबिक, इन तोपों का परीक्षण सितंबर तक जारी रहेगा।
1980 के दशक के मध्य में बोफोर्स घोटाले को लेकर छिड़े विवाद के बाद भारतीय सेना में लंबी दूरी की इन तोपों को शामिल करने को लेकर लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। इन तोपों को अधिकतर चीन से लगने वाली सीमा पर तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
हॉवित्जर तोप की ये हैं खासियतें
— भारतीय सेना में सम्मलित होने जा रही हॉवित्जर तोप बोफोर्स के मुकाबले बहुत हल्की हैं। जहां बोफोर्स तोप का वजन करीब 13 टन है वही हॉवित्जर का वजन चार टन ही है।
— हॉवित्जर को हेल्किॉप्टर के माध्यम से आसानी से पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है। गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान के भारतीय सीमा पहाड़ी क्षेत्र में काफी दूरी तक है।
— जानकारी के अनुसार भारत को मिलने वाली 145 हॉवित्जर तोप में से 25 तोप भारत को तैयार मिलेंगेी जबकि बाकी का निर्माण भारत में ही किया जाएगा।
— हॉवित्जर तोप आधुनिक तकनीक से लैस है इसलिए इस आॅपरेट करने के लिए केवल चार—पांच सैनिकों की ही आवश्यकता होगी।
— जहां बोफोर्स की मारक क्षमता 20—25 किलोमीटर है वहीं हॉवित्जर की मारक क्षमता 40 किलोमीटर तक बतायी जा रही है।
— रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार हॉवित्जर तोप से एक मिनट में पांच गोले दागे जा सकते है जबकि बोफोर्स तोप से इतनी समयावधि में केवल दो गोले ही दागे जा सकते है।