{"_id":"588c272f4f1c1b476fcf6266","slug":"army-issued-whatsapp-number-for-direct-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, सेना प्रमुख से सीधे कर सकेंगे शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, सेना प्रमुख से सीधे कर सकेंगे शिकायत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने एक व्हाट्सएप नंबर तय किया है, जिस पर जवान अपनी समस्याओं की शिकायत सीधे सेना प्रमुख जनरल बिक्रम रावत से कर सकेंगे। जवानों की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद सेना ने यह कदम उठाया है। मालूम हो कि सेना के अलावा वायुसेना और अर्धसैनिक बलों के जवान भी वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
सेना के जवान व्हाट्सएप पर 9643300008 नंबर पर अपनी समस्या की शिकायत दर्ज कर सकेंगे। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना में वैसे पहले से ही समस्या निवारण संबंधी तंत्र है। लेकिन यदि जवान अपनी समस्या को लेकर सभी मंच पर आवाज उठा चुका है और फिर उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है तो ऐसे में वह इस व्हाट्सएप नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि आशंका जताई जा रही है कि इस व्हाट्सएप नंबर पर अनचाहे संदेशों की भी बाढ़ आ सकती है। बताया जा रहा है कि ऐसे संदेशों को रोकना मुमकिन नहीं होगा। सेना में 13 लाख से ज्यादा जवान हैं। इसके अलावा इस पर किस तरह का संदेश और वीडियो या लिंक भेजा जा रहा है, इस पर रोक लगाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन