{"_id":"59a233ac4f1c1bdd0f8b4570","slug":"army-chief-says-doklam-like-events-may-recur-as-china-is-trying-to-change-status-quo","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी चीफ का सेना को कड़ा संदेश- 'डोकलाम' जैसी हरकतें करता रहेगा चीन, तैयार रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आर्मी चीफ का सेना को कड़ा संदेश- 'डोकलाम' जैसी हरकतें करता रहेगा चीन, तैयार रहें
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को चीन को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि चीन बॉर्डर पर यथास्थिति को बदलने में लगा हुआ है।इसलिए वह सीमा पर डोकलाम जैसी घटानाएं दोहराता रहेगा।
विज्ञापन
Recent stand-off in #Doklam plateau by China attempting to change status quo are issues that we need to be wary about:Army Chief Bipin Rawat pic.twitter.com/6wzjNcLgve
— ANI (@ANI) August 27, 2017विज्ञापन
I think such kind of incidents are likely to increase in the future: Army Chief Bipin Rawat #Doklam
— ANI (@ANI) August 27, 2017
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चीनी सेना के साथ फ्लैग मीटिंग के दौरान हमने ये बात कही कि दोनों पक्षों को 16 जून से पहले की वाली स्थिति में चले जाना चाहिए, लेकिन सेना की कोशिश के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए अब इसे राजनैतिक और राजनयिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें: चीन की सेना में भर्ती होने के लिए अजीब शर्तें जारी, जानकर हो जाएंगे हैरान
बता दें कि सेना प्रमुख बिपिन रावत, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में जनरल बी सी जोशी स्मृति व्याख्यान में 'मौजूदा भू-सामरिक स्थिति में भारत की चुनौतियां विषय पर' लेक्चर देत रहे थे।
रावत ने कहा कि भले ही यह विवाद हल हो जाए लेकिन हमें ऐसा नहीं लगाता चीन आगे ऐसा नहीं करेगा। सीमा पर चीन की ओर से हुई घुसपैठ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चीन की ओर से ऐसी घटनाएं भविष्य में भी होती रहेंगे। हमारी सेना को इसके लिए तैयार रहना होगा।