{"_id":"58926a7c4f1c1b2f3de8346e","slug":"apple-ceo-tem-cook-appreciated-demonetization","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपल के सीईओ ने नोटबंदी को बताया शानदार, भारत में निवेश के जताए इरादे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एपल के सीईओ ने नोटबंदी को बताया शानदार, भारत में निवेश के जताए इरादे
एजेंसी/न्यूयॉर्क
Updated Thu, 02 Feb 2017 07:49 AM IST
विज्ञापन
टिम कुक
- फोटो : indianexpress
हाईएंड स्मार्टफोन तथा टैबलेट बनाने वाली कंपनी एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने देश में नोटबंदी के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह दीर्घकालीन स्तर पर शानदार कदम है। उन्होंने देश में निवेश करने के मजबूत इरादे भी जाहिर किए।
उन्होंने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन के बारे में कांफ्रेंस कॉल पर मंगलवार को यह कहा। उन्होंने कहा, पिछली तिमाही में भारत में नोटबंदी का आर्थिक दबाव रहा लेकिन इसके बावजूद हमारा राजस्व अपने उच्चतम स्तर पर रहा। मैं इस बारे में काफी उत्साहित हूं।
नोटबंदी के बारे में उन्होंने कहा कि अब तक इसका असर पूरी तरह से कामयाब नहीं हुआ है लेकिन दीर्घकालीन स्तर पर यह शानदार कदम साबित होगा। उन्होंने आगे कहा, भारत में कंपनी के प्रदर्शन से मैं खुश हूं। हम वहां खुदरा स्टोर खोलने समेत कई मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं और निवेश करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मैं मानता हूं कि भारत निवेश करने के लिए शानदार जगह है।
विज्ञापन
कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी लुका मैस्ट्री ने कहा कि एपल ने अमेरिका, जापान, कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, तुर्की और रूस समेत अधिकांश विकसित और उभरते बाजारों में रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में आईपैड और मैक लैपटॉप ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुक ने कहा कि एपल ने आलोच्य तिमाही के दौरान कुल 54 लाख मैक लैपटॉप की बिक्री की। इसके अलावा कंपनी ने इस दौरान 1.31 करोड़ आईपैड की भी बिक्री की।