फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AP speaker's sexual comment on woman

महिलाओं से रेप के मुद्दे पर आंध्र प्रदेश के स्पीकर का विवादित बयान

Sat, 11 Feb 2017 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
AP speaker's sexual comment on woman

जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों द्वारा महिलाओं पर विवादित बयान देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा मामले में आंध्र प्रदेश विधानसभा के स्पीकर ने महिलाओं पर एक ऐसा बयान दे दिया है जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


स्पीकर कोडेला शिवा प्रसाद ने महिलाओं की तुलना एक एक्सीडेंटल कार से करते हुए कहा कि महिलाओं को खुले में घूमने पर रेप की आशंका ज्यादा रहती है इसलिए उन्हें घर में रहना चाहिए। प्रसाद का यह बयान सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया। विपक्षी दलों समेत कई महिला संगठनों ने उनके बयान की निंदा की है।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार शुक्रवार को अमरावती में राष्ट्रीय महिला संसद के बाद आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों ने उनसे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा सवाल किया था। इसके जवाब में प्रसाद ने महिलाओं की तुलना एक एक्सीडेंटल कार से कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रहेंगी महिलाएं तो नहीं होंगी रेप की घटनाएं

AP speaker's sexual comment on woman

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं कम हों अगर वह घरों में रहे एक कार की तरह। अगर वह खुले में रहेंगी तो एक कार की तरह उनके दुर्घटनाग्रस्त (रेप) होने की संभावना ज्यादा रहेगी। 

वह यहीं नहीं रुके आगे कहा कि महिलाएं जब खुद को समाज में बेपर्दा करती हैं तब उन पर अत्याचार होने का खतरा ज्यादा होता है। अपनी बात को विस्तार से समझाते हुए प्रसाद ने कहा, हम कहते हैं कि आपने बाजार से एक नया वाहन खरीदा। 

अगर आप इसे घर में अपने गैराज में पार्क करते हैं तो इसके दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा कम रहेगा। अगर आप इसे बाजार ले जाते हैं या सड़क पर चलाते हैं तो इसके दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर वाहन की रफ्तार तेज है तो इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका और ज्यादा रहती है। 

पुराने दिनों में महिलाएं घरों में ही रहा करती थी इसलिए उनके खिलाफ अपराध भी कम होते थे। लेकिन अब महिलाएं घर से बाहर निकलकर काम करती हैं पढ़ाई करती हैं, नौकरी करती हैं। इसलिए छेड़खानी, यौन शोषण और बलात्कार की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इसलिए अच्छा हो महिलाएं बाहर निकलने के बजाय घरों में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed