{"_id":"5a0b3ac04f1c1b72548bd161","slug":"another-video-clip-released-after-hardik-patel-alleged-sex-cd-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पटेल की एक और वीडियो क्लिप आई सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हार्दिक पटेल की एक और वीडियो क्लिप आई सामने
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की कथित सेक्स सीडी के सामने आने के एक दिन बाद उनकी एक और वीडियो क्लिप जारी हुई है। इसमें वह एक बिस्तर पर दो अन्य पुरुषों एवं एक महिला के साथ आराम करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे सभी युवकों ने सिर मुंडवा रखा है और वे कुछ पी रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- सीडी कांड के बाद हार्दिक पटेल की सफाई- नामर्द नहीं हूं, फंसाने के लिए खर्च हो रहे करोड़ों
विज्ञापन
हार्दिक पटेल ने पाटीदार आंदोलन के दौरान पुलिस की पिटाई के विरोध में इस साल मई में अपना सिर मुंडवा लिया था। इस दूसरे वीडियो पर हार्दिक की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन सोमवार को अपनी पहली सीडी के सामने आने के बाद उन्होंने भाजपा पर ‘गंदी राजनीति’ करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पहली सीडी 16 मई, 2017 को एक होटल में बनाई गई है। इसमें पटेल जैसा दिखने वाला शख्स एक अज्ञात महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहा है।
पढ़ें- सीडी कांड पर हार्दिक के पक्ष में आए जिग्नेश मेवाणी, बोले- सेक्स हमारा मूल अधिकार