{"_id":"57b4af604f1c1b1f176ead87","slug":"amrit-store-inaugurated-in-the-north-east","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर राज्यों में हुआ अमृत स्टोर का उद्घाटन, मिलेंगी सस्ती दवाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्वोत्तर राज्यों में हुआ अमृत स्टोर का उद्घाटन, मिलेंगी सस्ती दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा ने बुधवार को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से भारत के तीन अलग-अलग राज्यों में सस्ती दवा के लिए अमृत स्टोर की शुरुआत की। शिलांग के नॉर्थ इस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (एनईआईजीआरआईएचएमएस), इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) और जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अमृत दवा स्टोर की शुरुआत हुई।
इस स्टोर में कैंसर और हृदय रोग की दवा और इंप्लांट 70 से 90 फीसदी तक सस्ती दर पर उपलब्ध होती है। वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास मंत्री मंत्री जितेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य सचिव सी.के.मिश्रा सहित मंत्रालय के कई अधिकारी मौजूद थे।