फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   American tourists flew drone over the Taj Mahal

अमेरिकी पर्यटक ने ताजमहल के ऊपर उड़ाया ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली

Sat, 12 Nov 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/ आगरा Updated Sat, 12 Nov 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
American tourists flew drone over the Taj Mahal
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ताजमहल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक अमेरिकी पर्यटक ने शुक्रवार को ताज और उसके प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाया। इसका पता चलने पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों में खलबली मच गई। इसके बाद पुलिस ड्रोन की तलाश में जुट गईं। चार घंटे बाद दशहरा घाट पर एक पर्यटक ड्रोन उड़ाते हुए मिल गया। उसे थाने लाकर कई घंटे पूछताछ की गई। हालांकि उसके किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि से जुड़े न होने की पुष्टि पर पुलिस ने क्लीनचिट दे दी। मामले की जानकारी अमेरिकी दूतावास को भी दे दी गई है। पर्यटक को अभी थाने में ही रखा गया है।
विज्ञापन


पर्यटक का नाम रियान है। पुलिस के मुताबिक, वह अमेरिका की एक आईटी कंपनी में काम करता है। वह बृहस्पतिवार को आगरा आया। ताज से तकरीबन एक किलोमीटर दूर एक होटल में कमरा लिया। शुक्रवार दोपहर को होटल की छत से उसने ड्रोन उड़ा दिया। इसके बाद ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में भी काफी देर तक ड्रोन उड़ता रहा। बताया गया है कि ताज के पास भी ड्रोन उड़ता रहा। लोगों की नजर उस पर गई, तो पुलिस को सूचना दी गई। इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। ताजगंज और पर्यटन थाना की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। मगर, तब न तो ड्रोन मिला और न ही पर्यटक का पता चल सका।
विज्ञापन


शाम तकरीबन छह बजे रियान ने दशहरा घाट और हाथी घाट के पास से एक बार फिर ड्रोन को उड़ाया। इसकी जानकारी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर घंटों पूछताछ की गई। खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी आ गए। पूछताछ में उसने बताया कि ताजमहल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। अनजाने में उससे गलती हुई है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी अमेरिकी दूतावास को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed