बेटा राज करेगा, बेचारा बाप जंगल जाएगा: अमर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में चल रही रार में अभी तक खुद को दूर रख रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी कूद पड़े हैं। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का समर्थन करते हुए अमर सिंह ने अखिलेश से पुरानी अदावत भी जाहिर कर दी।
सपा के पूरे विवाद पर टिप्पणी करते हुए अमर सिंह बोले, राम चंद्र सिंह कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा बेटा राज करेगा और बेचारा बाप जंगल को जाएगा। खास बात ये है कि अमर सिंह ने यह टिप्पणी भारत से बहुत दूर लंदन में बैठकर की। यानि साफ है कि इतनी दूर होने के बाद भी अमर सिंह इस पूरे विवाद पर नजदीकी निगाह बनाए हुए हैं।
माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह के विरुद्ध कितने भी बडे लो कुछ भी काम कर रहे हैं वो बिल्कल अंसैवधानिक, अनैतिक और गलत है।
Mai apna poora samarthan netaji ko deta hoon, unki avmanna party ka anushasan bhang karne ke samaan hai. : Amar Singh on SP feud pic.twitter.com/921jwldtQT
— ANI UP (@ANINewsUP) December 31, 2016
अमर सिंह ने कहा मेरा पूरा समर्थन मुलायम सिंह को
अमर सिंह आगे बोले मैं अपना पूरा समर्थन नेताजी को देता हूं उनकी अवमानना पार्टी का अनुशासन भंग करने के सामान है। आगे एक अन्य ट्वीट में अमर सिंह ने अखिलेश से अमर सिंह ने अपनी पुरानी अदावत भी जाहिर कर दी, कहा "आज तो कुछ ऐसा लग रहा है कि रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा बेटा करेगा राज बेचारा बाप जंगल को जाएगा"।
बता दें कि सपा में मची रार के पीछे जिन नामों को बड़ा विलेन माना जा रहा है उनमें अमर सिंह भी हैं। इस बात को खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सावर्जनिक मंचों पर भी जाहिर कर चुके हैं।
कई मौकों पर वह कह चुके हैं कि बाहरी लोगों के कारण ही उनके परिवार में मतभेद हुए हैं। ऐसे लोगों को दूर रखना जरूरी है। हालांकि मुलायम खुलकर अमर सिंह का समर्थन कर चुके हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तलवारें खिंची हुई हैं।
Aaj toh kuch aisa lag raha hai ki Ram Chandra keh gaye siya se aisa kalyug aayga beta karega raj bechara baap jungle ko jayga: Amar Singh
— ANI UP (@ANINewsUP) December 31, 2016