{"_id":"580ee3064f1c1bba3cbc22ed","slug":"amar-singh-controversial-statement-over-ramgopal-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह ने रामगोपाल को बताया नपुंसक, पूछा, बाप-बेटे में झगड़ा कराकर क्या मिलेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर सिंह ने रामगोपाल को बताया नपुंसक, पूछा, बाप-बेटे में झगड़ा कराकर क्या मिलेगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
मुलायम, अमर और रामगोपाल।
देश के सबसे बड़ राजनीतिक कुनबे समाजवादी पार्टी में विवाद के बीच अमर सिंह भी अब कूद पड़े हैं। अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, 'मुलायम सिंह यादव उनके नेता हैं और अखिलेश यादव को उन्होंने गोद में खिलाया है। अगर उन्हें लगता है कि मैंने खबर पेपर में छपवाई तो वह मुझे फोन करके पूछ लेता कि अंकल क्या है मामला। बाप और बेटे में लड़ाई कराकर मुझे क्या मिलेगा। कभी-कभी मौन रहना ही सभी प्रश्नों और लगाए जा रहे आरोपों का श्रेष्ठ रणनीतिक उत्तर होता है।'
आनंद बाजार पत्रिका को दिए इंटरव्यू में अमर सिंह ने रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। बस इतना कह रहां हूं कि वह एक नपुंसक हैं।' मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गुट की ओर से पार्टी को बर्बाद करने का आरोप झेल रहे अमर सिंह ने अपने साथ खड़ा होने के लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और यूपी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का धन्यवाद किया। उन्होंने मुलायम सिंह को सपा का पिता और जनक बताया।
बताते चलें कि सोमवार को अखिलेश ने यादव ने अमर सिंह का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने एकअंग्रेजी अखबार में मुलायम सिंह यादव और उनके खिलाफ खबर छपवाई थी। हालांकि, इसी बीच शिवपाल ने माइक छीनकर कहा था कि ये छूठ है।

Trending Videos
अमर सिंह ने किया था विवादित ट्वीट
अमर सिंह
- फोटो : self
‘सितंबर से, उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव दिखाई दे सकता है।’ सपा नेता अमर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो महीने पहले यह ट्वीट किया था। सीएम अखिलेश ने बैठक में मुलायम सिंह के सामने इसी ट्वीट का हवाला दिया था।
उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य बनाई गईं नाहिद लारी खान ने सोमवार को वॉट्सएप पर अमर सिंह के ट्वीट के संदर्भ में लिखा, ‘एक अवसरवादी शख्स महीनों पहले अपनी मंशा जाहिर करता है, लोग उसकी शतरंज के मोहरे बनते हैं।

क्या कहा रामगोपाल यादव ने
रामगोपाल यादव
- फोटो : amar ujala
रामगोपाल यादव ने कहा था, अमर सिंह और शिवपाल यादव प्रदेश में कहीं किसी सार्वजनिक सभा में मेरे खिलाफ बोलकर सुरक्षित चले आएं तो मैं अपना जीवन निरर्थक मानूंगा। वहीं, मुलायम ने कहा, अमर सिंह मेरे भाई हैं। उन्होंने हमें कई बार बचाया है। शिवपाल और अमर सिंह खिलाफ नहीं सुन सकता। दोनों को कभी नहीं छोड़ूंगा।