फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   almost 99% of currency of 1000 rs in circulation came back into the banking system

1000 रुपए के 99 फीसदी नोटों की हो गई है 'घर वापसी' फिर कहां गया कालाधन

Sun, 27 Aug 2017 01:01 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 27 Aug 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
 almost 99% of currency of 1000 rs in circulation came back into the banking system
  नोटबंदी के बाद सरकारी खजाने में 1000 और 500 रुपए के कितने नोट वापस आए ये सुप्रीम कोर्ट से लेकर आम आदमी तक जानना चाहता था। आठ महीने तक नोटवापसी पर सस्पेंस बने रहने के बाद आरबीआई की  वेबसाइट पर वापस आए नोटों का आंकड़ा चौंकाता है। 
विज्ञापन

 
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर आंकड़ा देते हुए बताया है कि 1000 के 99 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबक मार्च 2017 तक 1000 रुपए के 8,925 करोड़ नोट सर्कुलेशन मे थे, अगर आंकड़ों पर सटीक निगाह डाली जाए तो 98.7 फीसदी नोट आरबीआई में लौट आए हैं।
विज्ञापन


वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने फरवरी में दिए अपने बयान में बताया था कि 8 नवंबर तक 1000 रुपए का करीब 6.86 करोड़ नोट सर्कुलेशन में था। मार्च 2017 तक महज 1.3 फीसदी ही सर्कुलेशन में रह गया यानी 98.7 फीसदी नोट ने घर वापसी (आरबीआई) कर ली है।  टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बाबत आरबीआई से पूछने पर कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बात अगर 500 रुपए की करें तो ऐसा माना जा रहा है कि वो  नोट भी शतप्रतिशत वापस आ गए होंगे। जेएनयू के प्रोफेसर सुरजीत मजूमदार नोटों की घर वापसी के बारे में कहते हैं कि इसका मतलब है कालाधन न के बराबर खत्म हुआ है।

नोटबंदी के दौरान 15.4 लाख करोड़ की करेंसी चलन से बाहर हो गई थी। इसमें 44 फीसदी 1000 के ही नोट थे और 56 फीसदी 500 के थे। सरकार ने नोट वापसी के सवाल पर जून में कहा था कि आरबीआई वापस आए नोटों की गिनती कर रहा  है और उसमें समय लग सकता है।
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed