फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   allegedly derogatory Facebook post against Lord Ram In odisha

ओडिशा: भगवान राम पर FB पोस्ट लिखने पर विवाद, धारा 144 लागू, अर्द्धसैनिक बलों की हुई तैनाती

Sat, 08 Apr 2017 05:02 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Sat, 08 Apr 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
allegedly derogatory Facebook post against Lord Ram In odisha

ओडिशा के भद्रक में भगवान राम के खिलाफ अपमानक फेसबुक पोस्ट करने पर विवाद हो गया है। कुछ संगठनों ने पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरात कथित उपद्रवियों ने सड़क पर आग भी लगा दी।

विज्ञापन


मामले को बढ़ता देख शहर में कर्फ्यू  लगा दिया गया है। यह घटना शुक्रवार की शाम की है, जिसने शनिवार आते-आते विकराल रुप ले लिया। घटना को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज को बुधवार तक बंद करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार दास ने कहा है कि पुलिस ने हिंसा में शामिल 35 लोगों को गिरफ़्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश हो रही है। पुलिस के अनुसार इस घटना में कई जगहों पर लूट और आगजनी की खबरें तो हैं लेकिन किसी की अब तक जान नहीं गई है। हालांकि आगजनी की घटनाएं जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घरों और दुकानों को जलाने की ख़बर है। शहर में शांति बनाए रखने के लिए 35 प्लाटून पुलिस बल तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में सशस्त्र पुलिस के दस्ते गश्त लगा रहे हैं।  शुक्रवार शाम से जारी कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर शनिवार छह बजे तक कर दी गई है। उधर हिंसा को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बुधवार तक बंद कर ‌दिए गए हैं। 

शहर में बिगड़ते हालात के मद्देनज़र महानिदेशक और गृह सचिव असित त्रिपाठी शुक्रवार शाम से ही भद्रक में डेरा डाले हुए हैं। उधर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई विशिष्ट लोगों ने जनता से शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed