{"_id":"5987e5154f1c1b4d668b4646","slug":"air-india-plane-suffers-tyre-burst-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, बाल-बाल बचे यात्री
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
एयर इंडिया की वाराणासी से आने वाली फ्लाइट की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टायर फटने की खबर है। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया के ए321 विमान में क्रू मेंबर्स और 130 यात्री सवार थे। फ्लाइट वाराणासी से दिल्ली आर रही थी। यह घटना लैंडिंग के दौरान करीब पांच बजे हुई।
इससे पहले जून में दिल्ली-जम्मू फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटने की घटना की सामने आई थी। विमान में सवार सभी 134 यात्री सुरक्षित थे। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई821 की जम्मू हवाईअड्डे पर उतरते समय टायर फट गया था।
विज्ञापन