फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Force refused to share details of the Rafale deal

वायु सेना ने राफेल डील का ब्योरा साझा करने से किया इंकार

Sun, 05 Feb 2017 07:41 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 05 Feb 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
Air Force refused to share details of the Rafale deal

राफेल विमानों की आपूर्ति को लेकर भारत और फ्रांस के बीच हुए समझौते का ब्योरा सार्वजनिक करने से वायु सेना ने मना कर दिया है। एक आरटीआई के जवाब में वायु सेना ने कहा है कि यह जानकारी गोपनीयता के दायरे में आती है इसलिए इसे साझा नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


पीटीआई द्वारा दाखिल की गई आरटीआई पर रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना से समझौते से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की बाबत पूछा था। अपने जवाब में वायु सेना ने कहा कि समझौते का ब्यौरा गोपनीय है और यह दोनों पक्षों के बीच का मामला है। समझौते से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने में कोई बड़ा लोकहित भी नहीं दिख रहा, ऐसे में इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

 

राफेल को लेकर भारत और फ्रांस के बीच हुआ था समझौता

Air Force refused to share details of the Rafale deal
राफेल विमान

उल्लेखनीय है कि छत्तीस राफेल विमानों की आपूर्ति को लेकर भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच समझौता 23 सितंबर 2016 को हुआ था। सौदे के तहत फ्रांस सरकार की ओर से भारत को प्राथमिक हथियारों की खेप देने के साथ ही लंबे समय तक रखरखाव संबंधी मदद दिए जाने की बात सामने आई थी। फ्रांस इस समझौते के तहत भारत को 36 विमानों और उसके रखरखाव के उपकरणों की आपूर्ति सितंबर 2019 से शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed