फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Jayalalithaa cardiac arrest, center and state security forces on high alert

LIVE: तमिलनाडु की सीएम जयललिता का निधन, पनीरसेल्वम होंगे अगले सीएम

Tue, 06 Dec 2016 12:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
After Jayalalithaa cardiac arrest, center and state security forces on high alert
सदमे में समर्थक

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की 68 साल की उम्र में सोमवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर मृत्यू हो गई। चेन्नई के अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों की टीम एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ मिलकर लगातार उनकी सेहत में सुधार लाने का प्रयास कर रहे थे। 

विज्ञापन


LIVE UPDATE:


-ओ पनीरसेल्वम होंगे तमिलनाडू के अगले सीएम, विधायक दलों ने चुना नेता

-तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने 11 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली

-LIVE: तमिलनाडु की सीएम जयललिता का निधन

-जयललिता की तबीयत अभी भी नाजुक, पार्टी मुख्यालय में अन्नाद्रमुक विधायकों की बैठक जारी

-चेन्नई: वरिष्ठ अन्नाद्रमुक नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम पार्टी मुख्यालय पहुँचे

एआईएडीएमके मुख्यालय में विधायकों की मीटिंग हुई। पनीरसेल्वम को सभी 135 विधायकों का समर्थन मिला। देर रात फिर से विधायक दल की बैठक होगी। 
विज्ञापन


-हालांकि अस्पताल प्रशासन ने किसी तरह की अनहोनी की बात से इंकार किया है, लिखित बयान जारी करते हुए अस्पताल की ओर से कहा गया है कि अभी मुख्यमंत्री लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उनको लेकर चल रही तरह तरह की बातें केवल अफवाह हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

-तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की गंभीर हालत को लेकर अब संशय की स्थिति पैदा हो गई है, हालांकि AIADMK मुख्यालय पर आधा झुकाए गए पार्टी के झंडे को दोबारा ऊपर कर दिया गया है
-हालांकि अभी तक अस्पताल प्रबंधन या सरकार की ओर से कोई अधिकारिक बयान उनकी सेहत को लेकर नहीं दिया गया है
-इसी बीच खबर आ रही है की अस्पताल में ही अचानक AIADMK विधायकों की बैठक बुलाई गई है, माना जा रहा है जयललिता की जगह पनीरसेल्वम को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस संबंध में सभी विधायकों के हस्ताक्षर पनीरसेल्वम के पक्ष में करवाए जा रहे हैं। -बताया जा रहा है शाम छह बजे कोई महत्वपूर्ण जानकारी दी जा सकती है
- अपोलो अस्पताल के MD ने ट्वीट कर बताया, 'हमारी कोशिशों के बावजूद मुख्यमंत्री जयललिता की हालत चिंताजनक बनी हुई है।'
- मैं उम्मीद करता हूं कि जयललिता जल्द स्वस्थ हो जाएंगीः राहुल गांधी

- तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता जी के बेहतर स्वास्थ्य एवं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं: नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री
- अपोलो अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जयललिता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह ECMO और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।
- अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने अपने नागरिकों को आपात संदेश भेज कहा- बहुत जरूरी हो तभी जाएं तामिलनाडु

यह भी पढ़ें: जयललिता को पड़ा दिल का दौरा, राज्य में तनाव, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर 

- यहां कोई पारदर्शिता नहीं है, लोग जानना चाहते हैं कि जयललिता जीवित हैं या नहीं। प्रधानमंत्री को इस मामले में दखल देना चाहिएः एआईडीएमके से निष्कासित सांसद शशिकला पुष्पा


- केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडु मुख्यमंत्री जयललिता का हाल लेने चेन्नई जाएंगे।
- अपोलो अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, तिरुनावुकारासर ने बताया, 'मैं उनसे मिल नहीं पाया लेकिन मुझे बताया गया कि उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।'
- कर्नाटक-तामिलनाडु सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए।
- हमने सुरक्षा बलों को तैयार रहने के लिए बोल दिया है लेकिन हम तामिलनाडु सरकार की इजाजत के बिना कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे: किरन रिज्जू
- अगर तामिलनाडु को सहायता की जरूरत पड़ी तो हम सहायता के लिए तैयार हैं: गृह राज्य मंत्री, किरन रिज्जू


यह भी पढ़ें: जयललिता की सेहत को लेकर दुआओं का दौर जारी, आंसुओं में डूबे लोग, तस्वीरें

- केरल के राज्यपाल और पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी. सदाशिवम ने जयललिता के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
- AIIMS से विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम चेन्नई रवाना।
- मुख्यमंत्री जयललिता को दिल का दौरा पड़ने  की खबर से आहत एक एआईडीएमके कार्यकर्ता की मौत।
- केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडु ने तामिलनाडु के राज्यपाल और मुख्य सचिव से बात कर जयललिता का हाल जाना।
- केंद्रीय मंत्री और तामिलनाडु से बीजेपी सांसद पॉन राधाकृष्णन, जयललिता से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे।
- जयललिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद तामिलनाडु में बढ़ते तनाव के मद्देनजर बेंगलुरू में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात।


यह पी पढ़े: जयललिता के फिल्मी से सियासी सफर तक की 21 बातें

- समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, जयललिता खतरे से बाहर हैं।


- मुख्यमंत्री जयललिता के समर्थकों ने अपोलो अस्पताल में जबरन घुसने की कोशिश। पुलिस और समर्थकों में हुई झड़प। ~ द हिंदू
- डीमके समेत सभी राजनीतिक पार्टीयों के दफ्तरों के सामने सुरक्षा बढ़ाई गई।
- अपोलो अस्पताल की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को तमिलनाडु यातायात पुलिस ने बंद किया।
- बसों पर पथराव की खबरें आने के बाद कर्नाटक परिवहन निगम ने तामिलनाडु जाने वाली सभी 450 बसों की सेवा रोकी।

- अपोलो अस्पताल के सामने भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती।


- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
- डीएमके नेता स्टालिन ने भी जया के ठीक स्वस्थ होने की कामना की है। 
- तामिलनाडु सरकार के सभी मंत्री चेन्नई के अपोलो अस्पताल मुख्यमंत्री जयललिता को देखने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े- जयललिता का स्वास्थ्यः क्या है ईसीएमओ?

तमिलनाडु के डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को सुबह 7 बजे रिपोर्ट करने को कहा
- डीजीपी ने सभी जिले के एसपी को अलर्ट रहने को कहा: सूत्र
- जयललिता को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनते ही अस्पताल के बाहर बड़ी तादाद में अन्नाद्रमुक समर्थक अपोलो अस्पताल में जमा हो रहे हैं।


- तमिल अभिनेता सरथ कुमार अपोलो अस्पताल पहुंचे। सीएम जयललिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
- राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बल के तैनात जवानों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed