{"_id":"58ead1524f1c1b9d385b5248","slug":"after-ban-lift-shiv-sena-mp-ravindra-gaikwad-books-air-india-ticket-from-pune-to-delhi-for-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध हटने के बाद आज एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली आएंगे गायकवाड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रतिबंध हटने के बाद आज एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली आएंगे गायकवाड़
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 10 Apr 2017 05:58 AM IST
विज्ञापन
हवाई यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटने के दो दिन बाद शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने रविवार को पुणे से दिल्ली की फ्लाइट का टिकट बुक कराया है। वह सोमवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली आएंगे। एयर इंडिया के सूत्रों के अनुसार, गायकवाड़ ने बिजनेस क्लास की सीट बुक कराई है। उनकी फ्लाइट पुणे से सुबह 7.40 बजे उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
विमान के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने का समय सुबह 9.50 बजे है। यह वही फ्लाइट है जिसमें गत माह उन्होंने अपना आपा खोते हुए एयर इंडिया के एक कर्मचारी से मारपीट की थी। वह इकॉनामिक क्लास की फ्लाइट में बिजनेस क्लास में बैठकर यात्रा करना चाहते थे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि इस फ्लाइट में बिजनेस क्लास है। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि बिजनेस क्लास की सीटें उपलब्ध न होने पर सांसद कहीं फिर से आपा न खो दें। ऐसा समझा जाता है कि उन्होंने सोमवार को अपना टिकट ओपन टिकट में तब्दील करा लिया है। इससे वह इस रूट पर किसी भी तारीख को यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकार के दबाव के बाद गायकवाड़ पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया था लेकिन एयर इंडिया ने इस बात पर जोर दिया कि ‘वह सुनिश्चित करेगी कि उसके किसी कर्मचारी के साथ बदसलूकी अथवा मारपीट नहीं हो।’ सरकारी विमान कंपनी ने कहा कि वह अपने कर्मचारी की गरिमा के संरक्षण के लिए कठोर फैसला लेने से नहीं हिचकेगी।